Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
जमशेदपुर में डेंगू से हालात बिगड़े, छोटा गोविंदपुर सबसे प्रभावित जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है और 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। छोटा गोविंदपुर क्षेत्र को डेंगू का नया हॉटस्पॉट माना जा रहा है, जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू से दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता मरने वाली दोनों महिलाएं छोटा गोविंदपुर की निवासी थीं। पहली मृतका 35 वर्षीय वीणा सिंह को तेज बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद…
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेज रही है। बाबूलाल मरांडी का बयान – निर्दोषों को बनाया जा रहा षड्यंत्र का शिकार मरांडी ने कहा कि पिछले साढ़े पाँच वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें निर्दोष लोगों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर फंसाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब रांची के युवा भैरव सिंह को भी एक नए फर्जी मुकदमे…
झारखंड: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी इस वर्ष श्रावणी मेले के दौरान एक बार फिर आस्था की डगर पर निकलने जा रहे हैं। वे बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) तक 100 किलोमीटर से अधिक की कांवर यात्रा करेंगे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मनोज तिवारी की 100 किमी कांवर यात्रा होगी पूरी तरह पैदल सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पूरी तरह पैदल होगी और वे इसे 3 अगस्त तक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि करीब 30 वर्षों बाद वे बाबाधाम…
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खोजाटोल गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच बढ़ते तनाव ने खूनी झड़प का रूप धारण कर लिया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ तलवार और भाले का भी इस्तेमाल किया गया। गिरिडीह में जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, कई लोग घायल हिंसक झड़प में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुनी महथा (60), सुखनी देवी (55), संजय महथा (38), कौशल्या देवी (55) और गुंजा कुमारी (16) शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच…
Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के प्रमुख जलस्रोतों – बड़ा तालाब, कांके डैम और धुर्वा डैम के आसपास हो रहे अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार के शहरी विकास और जल संसाधन विभाग के सचिवों, रांची उपायुक्त और नगर निगम प्रशासक को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। Jharkhand High Court ने दिए fencing और no-entry zone के आदेश मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तालाबों और डैम के कैचमेंट क्षेत्रों में सभी अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए। अदालत…
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब कोडरमा-कोवाड़ रेलखंड पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह घटना कोवाड़-सलैया स्टेशन के बीच पोल संख्या 9/10 और ब्रिज संख्या 207 के पास सुबह लगभग 8 बजे हुई। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। गिरिडीह ट्रेन हादसा : राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। पटरी से उतरी मालगाड़ी को हटाने और ट्रैक बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेलवे विभाग ने…
Ranchi News: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा। सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे, जिनमें कई अहम विधायी और वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट 4 अगस्त को सदन में पेश किया जाएगा। झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का एजेंडा सत्ता पक्ष की तैयारी सत्तारूढ़ गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद, माले) ने सत्र को प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार की है। एटीआई में शाम 6 बजे गठबंधन दलों की विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। विपक्ष की रणनीति भारतीय जनता…
Jharkhand News: प्रार्थी पर 25 लाख रुपए का जुर्माना, हाई कोर्ट ने सक्षम न्यायालय में जाने की दी सलाह
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट ने हीनू गांधीनगर न्यू एरिया की निवासी लीलावती देवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह मामला उनके घर के सामने बने सेफ्टी टैंक को हटाने और सड़क एवं नाला निर्माण से जुड़ा था। हाई कोर्ट का निर्णय और टिप्पणी न्यायमूर्ति राजेश कुमार की अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में निर्णय का अधिकार सक्षम न्यायालय (SDM) के पास है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब सक्षम न्यायालय के पास अधिकार है, तो सीधे रांची नगर निगम के पास जाना…
Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह देवघर एम्स और धनबाद आईएसएम के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन की नई व्यवस्था लागू की है। रांची में नो फ्लाइंग जोन और ट्रैफिक कंट्रोल सदर अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने एयरपोर्ट से राजभवन तक के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। 31 जुलाई शाम 6 बजे से 1 अगस्त रात 10 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक अलर्ट: एयरपोर्ट जाने वाले…
Ranchi News: गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। हाईकोर्ट की खंडपीठ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान कर रहे थे, ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अमन साव की मां किरण देवी द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल किया जाए। याचिका में अमन साव के कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने कहा – कोई भी कानून से ऊपर नहीं सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह पुलिस महानिदेशक ही क्यों न…