Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand News: शाम पांच बजे रांची पहुंचेगा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, मंगलवार को नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार
    Lead News

    Jharkhand News: शाम पांच बजे रांची पहुंचेगा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, मंगलवार को नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार

    LokchetnaBy LokchetnaAugust 4, 2025No Comments53 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम पांच बजे रांची लाया जाएगा। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

    शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम पहुंचेगा रांची

    दिल्ली से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनका पार्थिव शरीर शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से शव को मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया जाएगा, जहां JMM के नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय और विधानसभा परिसर में रखा जाएगा शव

    मंगलवार की सुबह दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर झामुमो पार्टी कार्यालय और फिर झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद करीब दोपहर दो बजे शव को उनके पैतृक गांव नेमरा (प्रखंड गोला, जिला रामगढ़) ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    झारखंड विधानसभा का सत्र स्थगित, पूरे राज्य में शोक की लहर

    शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यभर में सभी राजनीतिक दलों, संगठनों और नागरिकों ने उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें “झारखंड की आत्मा” बताया है।

    शिबू सोरेन का राजनीतिक योगदान और नेतृत्व

    38 वर्षों से अधिक समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व करने वाले शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे।

    • पहली बार: 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005
    • दूसरी बार: 27 अगस्त 2008 से 19 जनवरी 2009
    • तीसरी बार: 30 दिसंबर 2009 से 1 जून 2010

    इसके अलावा, उन्होंने 8 बार लोकसभा और 3 बार राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया। वे केंद्र सरकार में कोयला मंत्री भी रहे। झारखंड में उन्हें “दिशोम गुरु” यानी “जनजातीय समुदायों के मार्गदर्शक” के रूप में सम्मानित किया जाता रहा है।

    सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी

    राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। रामगढ़ जिला प्रशासन और रांची पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बल तैनात किए गए हैं।

    राजकीय श्रद्धांजलि और जनभागीदारी

    राजकीय शोक की अवधि में सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख स्थलों पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य सामाजिक संगठन नेमरा गांव में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें

    Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

    Dishom Guru Passes Away Hemant Soren Hemant Soren Father Death Jharkhand Government Mourning Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand political news JMM Founder Death Ranchi News Shibu Soren Death Shibu Soren Funeral Shibu Soren Last Rites Shibu Soren Nemra Village Shibu Soren Ranchi Arrival
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026383

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026171
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20265

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.