Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
Author: Lokchetna
Ranchi : नए साल के जश्न से पहले राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ संचालित किया गया, जिसकी कमान अलग-अलग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों ने संभाली. अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरती. शहर के प्रमुख चौराहों, बार, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की गई. कई स्थानों पर वाहनों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, ताकि किसी भी अप्रिय…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम की नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार पेसा कानून के नाम पर आदिवासी समाज को केवल “लॉलीपॉप” दिखा रही है और असल अधिकार देने से बच रही है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई पेसा नियमावली, पेसा अधिनियम 1996 की मूल भावना के बिल्कुल विपरीत है। पेसा का उद्देश्य खत्म किया जा रहा है रघुवर दास ने कहा कि पेसा कानून का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले से जुड़े 2883 करोड़ रुपये के बड़े भ्रष्टाचार मामले का खुलासा किया है। ईडी ने इस मामले में 26 दिसंबर 2025 को एक और सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है, जिसमें 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस सूची में झारखंड एसीबी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए गए विधु गुप्ता और सिद्धार्थ सिंघानिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है। 2019 से 2023 तक चला सुनियोजित शराब घोटाला ईडी की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच एक संगठित सिंडिकेट ने छत्तीसगढ़ की शराब नीति का दुरुपयोग कर—…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार सुबह लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. यह मुलाकात औपचारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं. वहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार भाग ले रहे हैं. राष्ट्रपति की उपस्थिति से…
Dhanbad : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नया धौड़ा इलाके में जहरीली गैस रिसाव ने एक बार फिर जान ले ली है. 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह सोमवार रात अपने कमरे में सोने गए थे, लेकिन मंगलवार सुबह वह नहीं जागे. परिजनों ने जब उन्हें उठाने की कोशिश की तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज…
Latehar : लातेहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरहंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. वन क्षेत्र में की जा रही थी अफीम की खेती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के पंडारम और मारी के बीच स्थित दुर्गम वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने रणनीति…
Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में संथाली भाषा में गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया. “जोहार” से शुरू हुए उनके संबोधन और मधुर गीत ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. राष्ट्रपति की इस आत्मीय प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे और उन्होंने पूरे मनोयोग से राष्ट्रपति का गीत सुना. गीत समाप्त होते ही मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर स्थित जाहेर थान पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार…
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रांची यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की खबरें पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन हैं. रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. रांची पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला स्कूटी सवार राष्ट्रपति के मुख्य कारकेड का हिस्सा नहीं था. वीडियो में जो वाहन दिखाई दे रहे हैं, वे मुख्य काफिले के गुजरने के बाद चल रहे थे. राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आधिकारिक काफिला उस समय तक आगे निकल चुका था. पुलिस ने बताया कि…
Ranchi : झारखंड में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत 12 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी और पठारी इलाकों में सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। गुमला और रांची सबसे ठंडे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बीते 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य…
Dhanbad : तीन दिनों से लापता लोडर सुबोध कुमार सिन्हा (50 वर्ष) का शव गुरुवार को बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह परसाटांड़ के निवासी थे. उनका शव गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह पुलिया के नीचे पानी में मिला है. स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे पानी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया…