Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
धनबाद: धनबाद के सरायढेला इलाके में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दो बम फेंके, जिनमें से एक आवास परिसर के भीतर फटा, जबकि दूसरा मुख्य गेट के बाहर गिरा। अचानक हुए इस विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक…
धनबाद: इंडियन आइडल में झारखंड के धनबाद से ताल्लुक रखने वाले प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन-16 के टॉप-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोयलांचल की धरती से निकलकर देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो तक पहुंचना अभिषेक की मेहनत और लगन का प्रमाण है। टॉप-12 में चयन के बाद अब अभिषेक लाइव गाला राउंड में नजर आएंगे। इंडियन आइडल सीजन-16 का प्रसारण शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर किया जा रहा है। इस सप्ताहांत से शुरू हो रहे पहले गाला राउंड को “प्रीमियम पार्टी राउंड” नाम दिया गया है,…
रांची : शहर में 11 केवीए बिरसा फीडर से संचालित बिजली आपूर्ति आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाने के कारण इस अवधि में आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती का असर बंधु नगर, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें।
पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है। कुसडी इलाके में अंधविश्वास के चलते पति-पत्नी और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान विजय भुइयां, उनकी पत्नी और उनके बेटे के रूप में हुई है। घटना स्थल पांकी थाना से लगभग 35 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। पांकी थाना प्रभारी के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव में तीन लोगों…
Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल की दीवार तोड़कर रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। तीसरे दिन जारी हड़ताल के बीच हालात उस समय बिगड़े, जब कथित तौर पर कुछ अधिवक्ताओं और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में गाली-गलौज और पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप…
डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग
Garhwa : गढ़वा जिले में डंडा प्रखंड सह अंचल और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता समाप्त किए जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दोनों प्रशासनिक इकाइयों की मान्यता यथावत बनाए रखने की मांग की है। मिथिलेश ठाकुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गढ़वा जिला आज़ादी के बाद से ही स्वतंत्र अस्तित्व की लड़ाई लड़ता रहा है और 1991 में इसे पलामू से अलग कर जिला बनाया गया। झारखंड राज्य…
Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है, वहीं दूसरी ओर अवैध विदेशी शराब तस्करी के प्रयास को भी नाकाम किया गया है। इन कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 7 तस्कर गिरफ्तार पहली कार्रवाई के तहत हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सात तस्करों…
Ranchi : कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में झारखंड सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।दो दिन पहले ही धोनी की हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी मुलाकात के बाद इस पहल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। झारखंड पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एमएस धोनी को ब्रांड…
Ranchi : बाबा राइस मिल ग्रुप और उससे जुड़े कमीशन एजेंटों के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने झारखंड और बिहार के पांच शहरों – रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद में एक साथ 42 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक नकद, जेवरात और अचल संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को आशंका है कि चावल कारोबार की आड़ में बड़े पैमाने पर आय छिपाई गई और लेनदेन को सही तरीके…
Jamshedpur News: जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड, घर में सो रही वृद्धा की जिंदा जलकर मौत
Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोबा मंदिर के पास स्थित एक रिहायशी मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें 85 वर्षीय वृद्ध महिला शोभा मुखर्जी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 से 3:30 बजे के बीच हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा लपटों की चपेट में आ गया। उस समय शोभा मुखर्जी कमरे में अकेली…