Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गोड्डा में पूर्व विधायक के निजी सहायक पर जानलेवा हमला, तलवार से किए कई वार
- रिम्स जमीन घोटाला: जमानत याचिका पर एसीबी अदालत ने मांगी केस डायरी, 22 मई को अगली सुनवाई
- अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा जवाब
- रांची में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू, अब घर के पास ही मिलेगा पासपोर्ट आवेदन की सुविधा
- चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति वन भूमि से कोयला ढुलाई पर रोक, चार जगह सड़क काटी
- लखनऊ में अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
- चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त, चार हजार लीटर जावा महुआ नष्ट
- गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का निधन, झारखंड में शोक की लहर
Author: Lokchetna
Jamtara : Jamtara के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह मोड़ पर बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आपसी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने वाले युवक का निशाना किसी अन्य व्यक्ति पर था, लेकिन दुर्भाग्यवश ईदगाह मोड़ पर चप्पल की दुकान चला रहे इरशाद अंसारी (पिता–शमसुद्दीन अंसारी) गोली की चपेट में आ गए। इरशाद अंसारी के गर्दन में गोली लगी है। घटना में करीब चार राउंड फायरिंग की बात…
Ranchi : झारखंड में 30 दिसंबर को सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले सीनियर आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को डीजीपी बनाए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपत्ति जताई है. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र लिखते हुए बीते तीन अवसरों पर की गई डीजीपी नियुक्तियों को नियमों के विरुद्ध बताया है. हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय और झारखंड सरकार के बीच इस मुद्दे पर 13 जनवरी को पत्राचार हुआ. मंत्रालय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि तदाशा मिश्रा को 31 दिसंबर 2025 से सेवानिवृत्त माना जाएगा और उनकी…
पश्चिमी सिंहभूम : जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) संगठन के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के ढेर होने की सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई है. सूत्रों के अनुसार, Central Reserve Police Force, झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान जैसे ही…
Jamshedpur : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। जांच में सामने आए इनपुट के आधार पर पुलिस को आशंका है कि यह अपहरण बिहार के औरंगाबाद के कुख्यात अपराधी अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिंह के गिरोह की साजिश हो सकता है। जेल से नेटवर्क चला रहा है अजय सिंह सूत्रों के मुताबिक, अजय सिंह फिलहाल गया में चर्चित डॉक्टर दंपती अपहरण मामले में जेल में बंद है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वह…
Ranchi : राजधानी रांची में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी बिल्डर राफे कमाल से राहुल दुबे गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में बिल्डर की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमीन विवाद के दौरान मिली धमकी पीड़ित बिल्डर ने पुलिस को बताया कि उनकी पंडरा स्थित जमीन को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। 6 जनवरी को जब वे उक्त जमीन पर पहुंचे, तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने खुद…
Ramgarh : रामगढ़ कॉलेज के समीप स्थित पंचवटी अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक बार फिर चोरों ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सेंध लगाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. यह फ्लैट बिहार फाउंड्री के जीएम एस. आर. सिंह का है, जो यहां किराये पर रहते हैं. पंचवटी अपार्टमेंट में एक के बाद एक चोरी गौरतलब है कि हाल ही में पंचवटी अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में दो फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. इनमें से एक फ्लैट से चोरों को…
Ranchi : विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस के दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की Tata Steel के शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक में टाटा स्टील ने झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के तहत ₹11,000 करोड़ के निवेश की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस संबंध में आशय पत्र (LoI) और सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। प्रस्तावित निवेश के तहत हिरसाना ईजी एंड मेल्ट टेक्नोलॉजी में ₹7,000 करोड़, कॉम्बी मिल परियोजना में ₹1,500 करोड़ और टिनप्लेट विस्तार परियोजना में ₹2,600 करोड़ का निवेश किया जाएगा। ये सभी परियोजनाएं पर्यावरण-अनुकूल…
Ramgarh : रामगढ़ कॉलेज के समीप स्थित पंचवटी अपार्टमेंट फेज-वन में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने Punjab National Bank गिद्दी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार के किराये के फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार 17 जनवरी को अपने पैतृक गांव गए थे। 18 जनवरी की शाम जब वे लौटे, तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर अलमारी का लॉक टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर लाखों…
रांची : राजधानी रांची की जनता का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। रांची नगर निगम (RMC) चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट के दखल और सख्त आदेश के बाद राज्य निर्वाचन तंत्र पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। संकेत हैं कि बहुत जल्द चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। 53 पार्षद तय करेंगे शहर की सरकार रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्डों में मतदान होगा। मतदाता अपने-अपने वार्ड से 53 पार्षदों का चुनाव करेंगे, जो आने वाले समय में शहर के विकास, साफ-सफाई,…
रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) और झारखंड पुलिस के बीच उत्पन्न टकराव के बीच झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पेयजल घोटाले के आरोपी संतोष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की जा रही पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल ईडी अधिकारियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस…