Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में अब न्यायिक कार्रवाई तेज हो गई है। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 6 फरवरी 2026 को चाईबासा सदर थाना में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इस केस में ब्लड बैंक के तकनीशियन मनोज कुमार समेत अन्य कर्मियों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आया था, जब लापरवाही के कारण पांच मासूम बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया था, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। पहले हो चुकी थी…
धनबाद : नगर निकाय चुनाव के बीच धनबाद मेयर पद को लेकर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने मेयर पद के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह फैसला पार्टी के अंदरूनी मंथन और रणनीति के तहत लिया गया है। नीलम मिश्रा के नाम वापस लेने के बाद अब झामुमो पूरी ताकत के साथ चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में उतर गई है। भाजपा से झामुमो तक का सफर गौरतलब है कि…
लातेहार : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही सख्त वाहन जांच के दौरान लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के करकट गांव के पास बुधवार शाम जांच के दौरान एक कार से करीब 40 लाख 20 हजार रुपये बरामद किए गए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चुनाव को लेकर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में नकदी मिली। जब पुलिस ने पैसे के…
चाईबासा / पूर्णिया : झारखंड के चाईबासा निवासी और वर्तमान में बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना में तैनात हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) ने बुधवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली गले के आर-पार हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब पुलिस कैंटीन का एक कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे में पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला देख उसने अंदर झांककर देखा तो आलमनाथ भूइयां खून से लथपथ हालत में पड़े थे। शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, तो हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि हाल ही में जारी JPSC के विज्ञापन में उम्र सीमा में किसी प्रकार की…
जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित प्रत्याशी चमेली देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय मतदाता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान चमेली देवी ने कहा कि यह चुनाव नगर क्षेत्र को वर्षों से चले आ रहे कथित कठपुतली राज और भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्त कराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना और जनता का राज स्थापित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से नगर पंचायत में भ्रष्टाचार हावी…
Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स-2 के निर्माण को लेकर विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना बेहद पीड़ादायक है और इसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में आयोजित साही निकाय की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मरीजों की बढ़ती संख्या और पेशेंट फ्लो मैनेजमेंट को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. अंसारी ने कहा कि रिम्स-2 का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के…
Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा
Jamshedpur: मानगो नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संध्या सिंह ने साकची आमबागान मैदान से ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के जोश के बीच नामांकन जुलूस निकाला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और जीत का भरोसा जताया। पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल उत्सव जैसा नजर आया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं ने संध्या सिंह…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार, 3 फरवरी से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं। इस वर्ष कुल 7,48,182 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें मैट्रिक के 4,23,861 और इंटरमीडिएट के 3,24,321 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए राज्यभर में कुल 1,989 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मैट्रिक के लिए 1,232 और इंटर के लिए 757 केंद्र शामिल हैं। जैक प्रशासन ने इस बार कदाचार पर पूरी तरह लगाम लगाने के उद्देश्य से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी…
Ranchi: बुंडू प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ACB को आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB ने पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया,…