Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विश्रामपुर में आयोजित एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड में कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत हुई है। नड्डा ने वादा किया कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में 10 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपये की सहायता दी गई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। झामुमो पर निशाना जेपी नड्डा ने झामुमो…
चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति इन दिनों तेजी से करवट बदल रही है। चुनावी माहौल के बीच हर दल के नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कई नेताओं ने अपने पुराने दल छोड़कर दूसरे दलों का दामन थामा, जिससे क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर बदलती नजर आ रही है। एनडीए उम्मीदवार के साथ नए चेहरों की एंट्री शुक्रवार सुबह एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन महासचिव सह विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो और जेएलकेएम जिला सचिव सुखदेव महतो के नेतृत्व में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता…
पलामू : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड की छतरपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनसभाओं में संविधान के नाम पर लाल कवर वाली जो किताब लहराते हैं, उसमें ऊपर भले भारत का संविधान लिखा है, लेकिन उसके तमाम पन्ने कोरे हैं। वह नकली किताब दिखाते हैं। हाल में इसका खुलासा हुआ है। यह भारत के संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान है। गृह मंत्री ने छतरपुर सीट पर भाजपा की प्रत्याशी पुष्पा देवी के…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (10 नवंबर) को राजधानी रांची में भव्य रोड शो करेंगे। यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी लगातार इस मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं और जहां भी किसी प्रकार की खामियां पाई जा रही हैं, उसे तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। एसपीजी की टीम ने संभाला मोर्चा प्रधानमंत्री मोदी के इस रोड शो के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप)…
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच, इनकम टैक्स विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव के करीबी से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात में आयकर विभाग का सर्वे जारी है। यह कंपनी सुनील श्रीवास्तव के करीबी की बताई जा रही है, और आयकर विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों में यहां सर्वे कर रहे हैं। इन गाड़ियों पर रांची के नंबर प्लेट लगे हुए हैं। गणेश चौधरी के घर और ऑफिस पर भी छापा झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी के घर और ऑफिस…
रांची : झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को रांची शहर और हजारीबाग जिले के चौपारण में छापेमारी कर दो करोड़ 41 लाख रुपए मूल्य की अफीम और 29 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। अफीम के इस कारोबार को सरगना विजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव का रहने वाला है। उसके पास से दो एसयूवी ( फॉर्च्यूनर और क्रेटा) और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इस कारोबार में इंटर स्टेट रैकेट संलिप्त है। गिरोह के लोग पंजाब…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले रांची जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए भैरव सिंह समेत सात लोगों को जिलाबदर किया है। इसके अलावा, पांच अन्य व्यक्तियों को प्रतिदिन थाना में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। इन सभी पर 20 दिनों के लिए जिलाबदर का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश रांची के डीसी की ओर से जारी किया गया है, जिसमें एसएसपी रांची की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। भैरव सिंह पर आरोप डीएसपी कोतवाली रांची के प्रतिवेदन के अनुसार, भैरव सिंह एक पेशेवर असामाजिक तत्व हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि…
रांची/नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच से जुड़े मुद्दे में राज्य सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में एक जनहित याचिका पर 20 सितंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद घुसपैठ की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का आदेश पारित किया था। झारखंड की सरकार ने हाईकोर्ट के इसी फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस ए अमानुल्ला की…
रांची : एनडीए की सहयोगी पार्टी आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘अबकी बार, रोजगार देने वाली सरकार’ के स्लोगन के साथ शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने इस मौके पर कहा कि पिछले पांच साल से राज्य में चल रही सरकार ने झारखंडी नौजवानों के भविष्य से सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया है। एनडीए की सरकार बनते ही हम रोजगार के सेक्टर में सबसे प्राथमिकता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हमने योजना बनाई है। राज्य…
लोहरदगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि आदिवासी समाज शिक्षित हो और प्रगति करे। राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “बीजेपी नहीं चाहती कि आपके बच्चे डॉक्टर, वकील, अधिकारी, पुलिस, मीडिया या किसी भी बड़े पद पर जाएं। मोदी, आरएसएस और उनके समर्थक अरबपतियों की सोच है कि जल, जमीन और जंगल उनके नियंत्रण में हो।” जल, जमीन और जंगल पर कब्जे की सोच राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सोच है कि आदिवासियों की जमीनें उनसे…