Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
लोहरदगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि आदिवासी समाज शिक्षित हो और प्रगति करे। राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “बीजेपी नहीं चाहती कि आपके बच्चे डॉक्टर, वकील, अधिकारी, पुलिस, मीडिया या किसी भी बड़े पद पर जाएं। मोदी, आरएसएस और उनके समर्थक अरबपतियों की सोच है कि जल, जमीन और जंगल उनके नियंत्रण में हो।” जल, जमीन और जंगल पर कब्जे की सोच राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सोच है कि आदिवासियों की जमीनें उनसे…
सिमडेगा : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। भारतीय जनता पार्टी आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है। हमारा संकल्प है कि हम यह नहीं होने देंगे। झारखंड में चुनाव के ऐलान के बाद अपनी पहली जनसभा में राहुल गांधी ने सभा में भारतीय संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कि कहा कि भाजपा इसे खत्म करना चाहती है। इस किताब में भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहेब अंबेडकर, ज्योतिबा…
रांची: कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से जेल में बंद राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद अब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें प्रचार करने के लिए चार दिन का समय दिया है, जिससे वे अपनी चुनावी रणनीतियों को जनता तक पहुंचा सकेंगे। जमानत मिलने से बढ़ी सुभाष यादव की उम्मीदें सुभाष यादव फिलहाल ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के केस में पटना की जेल में बंद थे। हालांकि, चुनाव प्रचार में उनकी अनुपस्थिति के बावजूद, उनके परिवार और समर्थक लगातार उनके लिए प्रचार कर रहे…
रांची: विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर, रविवार को रांची में एक बड़े रोड शो का आयोजन करेंगे। इस रोड शो का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनाधार को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी रांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा गढ़ माने जाने वाले इलाके रातू रोड में रोड शो करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस रोड शो को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को सड़कों और ऊंचे भवनों पर तैनात किया जाएगा। सुरक्षा बल हर गतिविधि पर नजर रखेंगे, जिससे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और…
खूंटी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज खूंटी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने जनता से जेएमएम प्रत्याशी राम सूर्य मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अपने संबोधन के दौरान हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला करते हुए आदिवासी समुदाय के खिलाफ पार्टी की नीतियों की आलोचना की। आदिवासियों को देशद्रोही कहने का बीजेपी पर आरोप सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय कभी भी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेका, फिर भी बीजेपी सरकार ने उन्हें देशद्रोही बता दिया।…
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। इस सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को झारखंड आ रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। उनके दौरे का उद्देश्य पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना और मतदाताओं को कांग्रेस के विकास के एजेंडे से अवगत कराना है। सिमडेगा में पहली जनसभा राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत 8 नवंबर को सिमडेगा से होगी, जहां वे पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सिमडेगा में कांग्रेस का मजबूत जनाधार रहा है, और राहुल गांधी की उपस्थिति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और…
धनबाद: धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि झारखंड का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के समर्थन में निरसा पहुंचे ढुल्लू महतो ने पांडरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने जनता से अपील की कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन मिला था, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी अपर्णा सेनगुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाएं, क्योंकि भाजपा जो कहती है, उसे निभाती भी है। भाजपा ही रोक सकती है घुसपैठ ढुल्लू महतो ने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में…
गिरिडीह: गिरिडीह में जेएलकेएम (झारखंड लिवलीहुड एंड कांग्रस मोर्चा) का वोट बैंक अब बुरी तरह से दरकता हुआ दिखाई दे रहा है। पार्टी के उम्मीदवार रिजवान क्रांतिकारी के बाद अब गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से उर्फ लालो के इस्तीफे ने पार्टी के खेमे में निराशा का माहौल बना दिया है। यह घटनाएं पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो रही हैं, जिससे जेएलकेएम में खलबली मच गई है। जेएलकेएम की रणनीति में पड़ा बड़ा छेद जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो की रणनीति में शुरुआत में कोइरी-कुशवाहा जाति के एक बड़े वर्ग को अपने पक्ष में लाने की योजना थी। इसके…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से दिए गए ‘रोटी, बेटी, माटी’ के नारे पर पलटवार किया है। बुधवार को कोल्हान प्रमंडल की चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर झामुमो के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर से लेकर गुजरात तक बेटियों की लुटती इज्जत पर चुप रहने वाले किस मुंह से यहां बेटी की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। सोरेन ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी बेटियों की इज्जत लूटी जाती रही, उन्हें निर्वस्त्र किया जाता रहा, लेकिन पूर्वोत्तर के सात राज्यों…
रांची : बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसे लेकर एक व्हाट्सअप ग्रुप में उनका सिर काटने की धमकी दी गई है। एक व्यक्ति ने लिखा ‘मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।‘ यह मेसेज बुधवार को तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई…