Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
पलामू : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नाम लेकर उनपर बड़ा जुबानी हमला किया। झारखंड की छतरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री खुद को बैकवर्ड का बेटा बताते हैं लेकिन वह फॉरवर्ड को सपोर्ट करते हैं। वह बैकवर्ड को कुचलनेवालों को सपोर्ट करते हैं।’ खड़गे ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे साधु का ड्रेस पहनते हैं पर लोगों…
सरायकेला : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की सरायकेला सीट पर पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन ने लंबे समय तक शिबू और हेमंत सोरेन के साथ वफादारी के साथ काम किया, इसके बाद भी उन्हें अपमानित कर निकाल दिया। चंपाई सोरेन भ्रष्टाचार बंद करवाना चाहते थे, पर वे इसके लिए तैयार नहीं थे। जब चंपाई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो हेमंत सोरेन ने कहा कि आप मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ दीजिए। उन्हें जिस दिन से निकाला गया, उसी दिन से झारखंड में हेमंत सरकार…
13 नवंबर को 43 सीटों पर होगा मतदान रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को कुल 43 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष…
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा राज्य है, लेकिन यहां शासन कर रही पार्टियों ने इसे तबाह कर रखा है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मेहनत की उसका नतीजा राज्य के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है। चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं और चुनाव लड़ने का तरीका भी संगठन और कार्यकर्ता आधारित होता है। आपकी मेहनत ने विपक्षी दल की नींद उड़ा दी है। झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद…
गढ़वा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ‘बंटोगे तो कटोगे’ और ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ के नारों के साथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। राज्य की भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद समाज को बांटना चाहते हैं, आपको उनके बहकावे में नहीं आना है। ये तीनों पार्टियां बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के हितैषी हैं। योगी ने दावा किया कि 23 नवंबर के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड में भाजपा की जनसभाओं…
देर रात बाजार में मची अफरा-तफरी जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एयरपोर्ट के पास स्थित बाजार में देर रात भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में करीब दर्जन भर दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड सरकार की दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी विकराल…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ दिल्ली: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे और गरिमामयी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने की थी, जो 10 नवंबर को 65 वर्ष की आयु में इस पद से सेवानिवृत्त हुए। कानूनी पृष्ठभूमि और शिक्षा जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से पूरी…
निष्पक्ष चुनाव के लिए सघन जांच अभियान मैथन: झारखंड विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चिरकुंडा, मैथन सहित 11 इंटरस्टेट और पांच इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां वाहनों की गहन जांच की जा रही है। चिरकुंडा चेकपोस्ट पर सुबह तीन बजे तलाशी अभियान रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय और दंडाधिकारी पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में चिरकुंडा अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी…
रांची में रोड शो की तैयारी रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को बोकारो के चंदनक्यारी और गुमला में जनसभाएं करने के बाद राजधानी रांची में भव्य रोड शो करेंगे। पीएम मोदी 1898 सीसी के Isuzu-V-Cross (आइएसयूजेडयू-वी-क्रॉस) वाहन पर सवार होंगे, जो विशेष रूप से इस रोड शो के लिए तैयार किया गया है। यह रोड शो शाम 4:50 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक आम जनता से संवाद स्थापित करेंगे और उनका अभिवादन स्वीकार करेंगे। रोड शो में शामिल वाहन की खासियतें Isuzu-V-Cross वाहन में ड्राइवर…
झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह डुमरी (गिरिडीह): डुमरी के बेरमो मोड़ स्थित झामुमो के चुनाव कार्यालय में शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो गए। झामुमो प्रत्याशी और राज्य की मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने नए सदस्यों का पारंपरिक झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। पंचायतों से कार्यकर्ता झामुमो में आए कार्यक्रम में कुलगो दक्षिणी और पोरैया पंचायत के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें संजय कुमार महतो, शम्भू पंडित, पिंटू पंडित, परमेश्वर पंडित, रोशन भगत, संजीत शर्मा, सूरज पंडित, प्रवीण कुमार महतो,…