Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 43 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार कुल 64.86 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यह शाम पांच बजे तक का प्रारंभिक आंकड़ा है। फाइनल आंकड़े में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। खास बात यह रही कि दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में बंपर वोटिंग हुई। प्रायः सभी क्षेत्रों में महिला और युवा वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले की सीटों पर सबसे अधिक 72.19 फीसदी मतदान…
देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले की सारठ विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार झारखंड की जनता नया इतिहास रचने को तैयार है। जनसभाओं में जिस तरह का जनसैलाब उमड़ रहा है, उसे मैं झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की गारंटी मान रहा हूं। 23 नवंबर के बाद मैं फिर से झारखंड आऊंगा और नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले चरण के तहत आज हो रहे मतदान में भी रोटी-बेटी और माटी बचाने का संकल्प हर…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का खास आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और राज्य के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धौनी रहे। बुधवार को धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ जेवीएम श्यामली, रांची स्थित मतदान केंद्र (बूथ संख्या 374) पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया। धौनी को देखने के लिए मतदान केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। मतदान के प्रति दिखा उत्साह मतदान केंद्र पर उपस्थित लोगों ने धौनी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार किया। धौनी ने अपने मतदान के बाद जनता से अपील…
Ranchi: बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार (12 नवंबर) को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा लाभुकों को पैसा भेजे जाने की शिकायत भाजपा ने की है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा बुधवार को चुनाव आयोग पहुंची। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग करते हुए पूछा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि चुनाव के एक दिन पहले रात में किसके आदेश पर दी गई। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता पर उठाए सवाल भाजपा ने चुनाव आयोग को जानकारी दी…
जमशेदपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर पश्चिम से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल के बूथ संख्या 102 में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया और कहा कि जमशेदपुर पश्चिम की जनता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। जनता की सेवा को प्राथमिकता बन्ना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए राजनीति करता हूं। मेरी प्रतिबद्धता जमशेदपुर की जनता के प्रति है और मेरा उद्देश्य क्षेत्र के हर नागरिक की…
सरायकेला: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण तस्वीर सामने आई, जब भाजपा प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलिंगोंड़ा के बूथ संख्या 220 पर जाकर मतदान किया। इस दौरान चंपाई सोरेन ने राज्य के नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। चंपाई सोरेन की अपील: लोकतंत्र में भागीदारी जरूरी चंपाई सोरेन ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यवासियों से लोकतंत्र के…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया जारी है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने रांची के हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में मतदान किया, जहां उनके साथ गांडेय विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कई नेता भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर की मतदान की अपील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (Twitter) पर लोगों से…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार की सुबह एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने उनकी और राज्य की छवि को धूमिल करने के लिए “शैडो कैंपेन” चलाया है और इसके लिए फेसबुक विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। फेसबुक विज्ञापनों पर करोड़ों का खर्च मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 30 दिनों में “झारखंड चौपाल”, “रांची चौपाल” जैसे कई अकाउंट्स से 72 लाख रुपये के विज्ञापन और पेड बूस्ट किए गए हैं। इन पेजों पर डाला गया कंटेंट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इनका एकमात्र उद्देश्य…
पलामू: बुधवार सुबह पलामू में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान को गोली लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना विधानसभा चुनाव सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हुई, जिसमें सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रांची में बेहतर इलाज के लिए रेफर जख्मी जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें रांची के बड़े अस्पताल में रेफर करने का फैसला किया। संतोष कुमार यादव को एयरलिफ्ट कर जल्द से जल्द रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है…
गिरिडीह : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा की बगोदर सीट पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 23 नवंबर को राज्य से झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार की विदाई हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ और लोगों की तालियां बता रही हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति पाने का मन बना लिया है। झारखंड अलग राज्य भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही इसे संवारेगी। जब झारखंड अलग राज्य बनने की बात थी तो भाजपा वनांचल के…