Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 14 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

    May 30, 2026

    सरायकेला में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन
    • रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 14 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता
    • सरायकेला में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा
    • दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां
    • पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    • रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में सीबीआई की छापेमारी, पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर जांच
    • टाटा मोटर्स की सात दिन की बंदी से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर असर, 2 लाख लोगों की आजीविका पर संकट
    • रांची में तेज बारिश और आंधी के बीच हाई-टेंशन लाइन पर गिरा विशाल पेड़, डोरंडा समेत कई इलाकों की बिजली बाधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड नया इतिहास रचने को तैयार, 23 नवंबर के बाद एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में उपस्थित रहूंगा : नरेंद्र मोदी
    Deoghar

    झारखंड नया इतिहास रचने को तैयार, 23 नवंबर के बाद एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में उपस्थित रहूंगा : नरेंद्र मोदी

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 13, 2024No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले की सारठ विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार झारखंड की जनता नया इतिहास रचने को तैयार है। जनसभाओं में जिस तरह का जनसैलाब उमड़ रहा है, उसे मैं झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की गारंटी मान रहा हूं। 23 नवंबर के बाद मैं फिर से झारखंड आऊंगा और नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूंगा।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले चरण के तहत आज हो रहे मतदान में भी रोटी-बेटी और माटी बचाने का संकल्प हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। संथाल का क्षेत्र भी नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार जेएमएम-कांग्रेस का सुपड़ा साफ है।

    प्रधानमंत्री ने झारखंड में आदिवासियों की घटती आबादी और विदेशियों की घुसपैठ पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि झारखंडी गौरव और पहचान सबकी ताकत रही है। अगर ये पहचान ही खत्म हो गयी तो क्या होगा। आंकड़े बताते हैं कि संथाल में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गयी है। अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल, जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जायेगा।-हमें इस स्थिति से हर झारखंडी को बचाना है। उन्होंने कहा, ‘झामुमो-कांग्रेस ने बाहर से आये घुसपैठियों को यहां का निवासी बनाने के लिए हर साजिश की है। उनके लिए रातों रात कागज बनाया गया। घुसपैठियों ने आपका रोजगार छीन लिया और रोटी भी छीन ली। इसपर यहां की सरकार का रवैया देखिए। झारखंड सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि यहां कोई घुसपैठ नहीं हुई है।’

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग हमारी बेटी-बहन को भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। इनके पास हिम्मत कहां से आई? ये हिम्मत इसलिए आई क्योंकि ये जानते हैं कि झामुमो को आदिवासी बेटी के मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है। इसलिए कांग्रेस के नेता आदिवासी बेटियों का अपमान करते हैं। भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला लिया। लेकिन झामुमो की साथी कांग्रेस ने इसी मुर्मू को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। ये देखकर भी झामुमो के लोग चुप रहते हैं। कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक है।

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरक्षण को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। आज भी जिन राज्यों में एससी-एसटी और ओबीसी की आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है। ये लोग अब एसटी-एससी और ओबीसी की जो सामूहिक शक्ति बनी है, इसे तोड़ना चाहते हैं, टुकड़ों-टुकड़ों में बांटना चाहते हैं। यहां अनेक जातियां हैं, कांग्रेस चाहती है कि ये सारी जातियां आपस में लड़ें। यहां अनेक जनजातियां हैं जो आपस में एकजुट हैं, उन्हें भी कांग्रेस लड़ाना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि एससी-एसटी और ओबीसी की पहचान खत्म हो जाए। आपको सावधान रहना है, आपको याद रखना है कि एक हैं तो सेफ हैं।

    कांग्रेस, झामुमो और राजद को घोर परिवारवादी करार देते हुए उन्होंने कहा कि इनके नेताओं को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, इसलिए ये तुष्टीकरण में लगे रहते हैं। दूसरी तरफ आपके बाल-बच्चों का भविष्य अच्छा हो, मुझे इसकी चिंता है, क्योंकि आप ही मेरा परिवार हैं। झामुमो कांग्रेस ने अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए यहां लूट मचा रखी है। जो लूटा गया वो आपका था, आपके हक का था। इससे आपका घर और आपके बच्चों का भविष्य बनना था, लेकिन इन्होंने अपने बच्चों के लिए आपका भविष्य बर्बाद कर दिया।

    झारखंड के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि हमने झारखंड को संथाल परगना को एम्स दिया। अब लोगों को इलाज के लिए कोलकाता, दिल्ली और दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ता। देवघर में एयरपोर्ट बनने से बड़ी संख्या में टूरिस्ट आ रहे हैं। इससे पर्यटन और रोजगार बढ़ रहा है। इसलिए बाबा के आशीर्वाद से आपके आशीर्वाद से हमने जो गारंटी दी है वो पूरी होकर रहेगी। भाजपा-एनडीए की सरकार आपकी समस्याओं को दूर कर रही है। गरीब की जिंदगी झोपड़ी न गुजरे, इसलिए पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर दिए जा रहे हैं। लोगों को राशन दिया जा रहा है। घर-घर जल पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। पहले सुदूर आदिवासी गांवों में बिजली पहुंचाई और अब मुफ्त बिजली देने पर काम कर रहे हैं। पीएम सूर्य योजना से जो जुड़ रहा है उसे 75,000-80,000 रुपये सरकार दे रही है। अगर ज्यादा बिजली पैदा हुई तो उसे खरीदा भी जायेगा।

    कांग्रेस के शासन काल के भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके वक्त में एक रुपया दिल्ली से चलता था तो पंद्रह पैसा ही यहां पहुंचता था। 85 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। जब मैं प्रधानमंत्री बना तो अब लोगों के खाते में 100 के 100 पैसे आते हैं। मैं कांग्रेस और उसके साथियों को आपको लूटने नहीं दूंगा। मैंने गरीबों के बैंक खाते खुलवाए, ताकि कोई बिचौलिया आपके रुपये लूट न ले। आज पीएम किसान निधि का पैसा सीधे किसानों के खाते में जमा हो जाता है। झारखंड भाजपा ने गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने हजारों रुपये बहनों के खाते में जमा करने की घोषणा की है। ये पैसा सीधे महिलाओं के खाते में जायेगा।

    झारखंड भाजपा ने बनाया है, एनडीए ने बनाया है। इसे हम ही संवारेंगे। झारखंड को देश के अग्रिम राज्यों में लाकर खड़ा करेंगे। हमारा झारखंड विकसित भारत के निर्माण को ऊर्जा देगा। मैं वो दिन देख रहा हूं जब देश-विदेश में झारखंड का परचम लहरायेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 14 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

    May 30, 2026

    सरायकेला में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    By Lok ChetnaMay 30, 2026108

    रांची : झारखंड में आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से पहले चलाए जा रहे…

    रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 14 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

    May 30, 2026

    सरायकेला में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

    May 30, 2026

    दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 14 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

    May 30, 2026

    सरायकेला में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

    May 30, 2026

    दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

    May 30, 2026
    Bihar

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026

    समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, 14 लोगों की नाव पलटी, 2 की मौत और 5 लापता

    May 28, 2026

    पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल; परसा बाजार के पास हुई घटना से यात्रियों में दहशत

    May 26, 2026

    बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, सरकार ने ऊर्जा विभाग को दिए तेज कार्रवाई के निर्देश

    May 26, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.