Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Author: Lokchetna
धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद जिले के मैथन इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर मंगलवार रात को डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी हृदीप पी जनार्दन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच प्रक्रिया और रजिस्टर की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। मैथन चेकपोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित मैथन इंटरस्टेट चेकपोस्ट झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है, और यह विधानसभा चुनाव के दौरान अत्यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। डीसी और एसएसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से बात की और सभी को निर्देश दिए…
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को एक बार फिर झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में स्थित चंडीपुर फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा खास होने वाला है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री चंदनकियारी में कदम रखेंगे और यहां की जनता से रूबरू होंगे। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बढ़त चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और उम्मीदवार अमर बाउरी इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। इस सीट पर भाजपा का काफी प्रभाव है, और मोदी का दौरा यहां…
झारखंड चुनाव से पहले सीबीआई का बड़ा एक्शन: 16 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख रुपये और 1 किलो सोना बरामद
विधानसभा चुनाव से पहले सीबीआई की बड़ी कार्रवाई रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य में अवैध खनन घोटाले पर शिकंजा कसा है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाले की जांच के दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलो सोना और कुछ चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इन ठिकानों में रांची, साहिबगंज, कोलकाता और पटना शामिल हैं। छापेमारी की प्रमुख जगहें और नाम सीबीआई ने जिन लोगों से जुड़े ठिकानों पर…
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को हजारीबाग जिले के मांडू और रांची जिले के कांके में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के विचार सड़े हुए हैं। इनका काम झगड़ा लगाने का है। ये लोग ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दे रहे हैं। पर, बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी तुम ही हो।‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके बारे में झूठ बोलने और गलतबयानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘ पीएम मोदी कल…
लोहरदगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोहरदगा की चुनावी सभा में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोला है| उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को आदिवासी विरोधी पार्टी बताते हुए कहा है कि आदिवासियों का खून चूसकर झामुमो, कांग्रेस और राजद नेताओं ने अकूत संपत्ति अर्जित की है| कांग्रेस के सांसद और कांग्रेसी मंत्री के पीए के ठिकानों से सैकड़ों करोड़ रूपये की बरामदगी इसका प्रमाण है| उन्होंने कहा कि लगातार बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखण्ड में प्रवेश कर बस रहे हैं और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, आदिवासी संस्कृति पर कुठाराघात कर रहे हैं| मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
रांची में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रांची: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रांची के रातू में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक शक्तिशाली रॉकेट की तरह है, जो झारखंड को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का सामर्थ्य रखती है। उनका यह बयान राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। झामुमो का किया विरोध राजनाथ सिंह ने झामुमो की नीति पर प्रश्न उठाते हुए कहा, “जब भी जेएमएम के हाथों में राज्य की कमान आई…
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र में स्थित दारीसोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस और एसएसटी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग वाहनों से कुल छह लाख पचास हजार रुपये जब्त किए गए हैं। जमशेदपुर निवासी की कार से चार लाख रुपये की बरामदगी जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट रजत कुमार ने जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार की तलाशी के दौरान चार लाख रुपये बरामद किए। सुधीर कुमार कार में इतनी बड़ी राशि लेकर जा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई…
कोडरमा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड की सरकार में आलमगीर नामक एक मंत्री आया जिसने झारखंडवासियों का पैसा…
चुनावी हलफनामे में उम्र का अंतर जामताड़ा: झारखंड विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उम्र विवाद का मामला सुर्खियों में है। इस बार जामताड़ा से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन की उम्र को लेकर कड़ी आपत्ति उठाई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन का नाम इस विवाद में शामिल हो गया है, जिससे चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस की आपत्ति कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. इरफान अंसारी के चुनाव एजेंट अजहरुद्दीन ने निर्वाचक पदाधिकारी को एक आपत्ति पत्र सौंपा है। इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि सीता मुर्मू सोरेन, जो…
साहिबगंज: साहिबगंज जिले के नींबू पहाड़ पर हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। मंगलवार की सुबह, सीबीआई की एक टीम दो गाड़ियों में मिर्जाचौकी पहुंची, जहां उन्होंने भगवान भगत और महताब नाम के व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली। यह रेड इस बड़े मामले की जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो झारखंड में अवैध खनन की गतिविधियों को उजागर कर रहा है। ईडी से सीबीआई की ओर बढ़ता मामला पहले इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा था। नींबू पहाड़ के प्रधान विजय हांसदा इस मामले में गवाह बने…