Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मद्देनजर, चिराग पासवान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। वे 17 नवंबर की रात 10 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद 18 नवंबर को जामताड़ा, झरिया, धनबाद और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो एवं जनसभाएं करने वाले हैं। जनसभाओं के दौरान जनता से करेंगे विशेष अपील चिराग पासवान आज सुबह…
बोकारो/जामताड़ा : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा के लिए है। इसे लेकर पूरे समाज को एकजुट होना पड़ेगा। हमारा समाज हर बंट जाता है, लेकिन इस बार हम बंटेंगे नहीं। यह बात समझ लेनी चाहिए कि जब तक हम एक हैं, तभी तक हम सेफ हैं। सरमा ने कहा कि इस सरकार के संरक्षण में राज्य के संथाल परगना में बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है। आदिवासियों की आबादी लगातार कम हो रही है।…
दुमका : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को झारखंड के संथाल परगना इलाके में एक ही वक्त पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा किया। अमित शाह ने दुमका में जिस वक्त भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के लिए झारखंड की कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया, ठीक उसी समय वहां से 75 किलोमीटर दूर जामताड़ा में कांग्रेस की सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाया कि अगर घुसपैठ हुई है…
रांची: रांची के बीआईटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र का नाम राजा पासवान है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस बीआईटी कैंपस में पहुंचकर जांच कर रही है। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया गया। मृतक छात्र के पिता कृष्णा पासवान ने बताया कि उनका बेटा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 14 नवंबर को बीआईटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में उनके बेटे को चोट आई।लेकिन संस्थान…
रांची/ जामताड़ा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को झारखंड के जामताड़ा और रांची जिले की खिजरी सीटों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड का जल, जंगल, जमीन लूटने के लिए यहां सरकार बनाना चाहती है। वह न तो इस राज्य का विकास चाहती है और न गरीबों, दलितों, पिछड़ों को उनके अधिकार देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए मनरेगा योजना लागू की। शिक्षा के अधिकार का कानून बनाया। आईआईटी और आईआईएम बनाया। भाजपा की सरकार…
दुमका : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला।उन्होंने दुमका में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने घुसपैठियों की पहचान करने, मतदाता सूची से उनके नाम काटने का आदेश दिया है। अगर हेमंत सोरेन के मन में जरा भी राम बसे हैं तो वह घोषणा करें कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन तो हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं। वे झारखंड…
चुनाव में रोटी, बेटी, माटी बचाने की बात जामताड़ा: जामताड़ा में आयोजित चुनावी सभा के दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस चुनाव को रोटी, बेटी, माटी बचाने का चुनाव बताया और कहा कि यह चुनाव जीतना आवश्यक है। सरमा ने कहा, “इरफान अंसारी और आलमगीर आलम का कोई वजूद नहीं है। ये लोग समाज को बांटकर चुनाव जीतते हैं। इरफान अंसारी सीता सोरेन के खिलाफ अनाप-शनाप बातें बोलते हैं, लेकिन हेमंत सोरेन चुप रहते हैं। यह दिखाता है कि वे इरफान और आलमगीर के सामने…
जामताड़ा में चुनावी सभा में पप्पू यादव का संबोधन जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड के मालवा मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। सभा में भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर तीखे प्रहार करते हुए यादव ने कई आरोप लगाए और राज्य में बदलाव के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व को समर्थन देने की वकालत की। भाजपा पर आरोप, गुजरातियों का घुसपैठ पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा, “असल…
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनीति के मैदान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। इस बीच, झारखंड में बीजेपी के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य पुलिस की छापेमारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से सत्ताधारी दल की हताशा और बेचैनी पूरी तरह से सामने आ गई है। झारखंड पुलिस की छापेमारी: हिमंता का बयान 11 नवंबर की रात, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची के सरला बिरला स्कूल गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे, झारखंड पुलिस ने वहां छापेमारी की। हिमंता बिस्वा सरमा…
मानगो डिमना रोड पर खौफनाक वारदात जमशेदपुर: शुक्रवार देर रात जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड पर अमरनाथ गिरोह के सदस्य टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने टोनी के सिर पर करीब से गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का बयान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के समय टोनी अपने साथी राजीव और अन्य लोगों के साथ उमा टिफिन के पास खड़ा था। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वहां आकर रुकी,…