Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
आदित्यपुर: झारखंड हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा दिए गए ₹11.45 लाख मुआवजे के आदेश को बरकरार रखा। यह मुआवजा 58 वर्षीय इजारत अंसारी की विधवा सुंदरी बीबी और उनके परिवार को दिया गया, जो 2021 में एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे थे। घटना का विवरण: तेज रफ्तार और लापरवाही बनी दुर्घटना का कारण कैसे हुआ हादसा? यह दुर्घटना 24 दिसंबर 2021 को धनबाद जिले के जी.टी. रोड पर रंगबांध मोड़ के पास हुई। पीड़ित, इजारत अंसारी,…
आदित्यपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में मंगलवार को एक विज्ञान नवाचार शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक प्रयोगों से परिचित कराया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित था। शिविर में एनआईटी के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अनुसंधान एवं परामर्श विभाग के डीन प्रो. एम.के. सिन्हा विशिष्ट अतिथि थे। शिविर का उद्घाटन और प्रेरक भाषण प्रो. गौतम सूत्रधार का उद्घाटन भाषण शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रो. गौतम सूत्रधार ने…
रांची: मांडर के बंझिला गांव में रविवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय प्रतिमा देवी का शव उनके घर में साड़ी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रतिमा देवी के पति परमेश्वर महली घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। वह काम के सिलसिले में रांची गए थे। घर लौटने पर जो दृश्य उन्होंने देखा, उसने उन्हें हिला कर रख दिया। घटना का विवरण घर का दरवाजा अंदर से बंद था परमेश्वर महली ने घर लौटने पर देखा कि दरवाजा अंदर से बंद…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले एक बड़ी घटना ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया। रांची के बुंडू अंचल कार्यालय के पास कचरे के ढेर में सैकड़ों वोटर आईकार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के स्वीकृत फॉर्म फेंके हुए पाए गए। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने इन दस्तावेजों को देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। इस घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, और प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। कचरे में मिले संवेदनशील दस्तावेज वोटर आईकार्ड: कचरे…
दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी बोकारो: बोकारो जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों – बोकारो, गोमिया, बेरमो और चंदनकियारी में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस संबंध में मंगलवार को मतदान कर्मियों का दल, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में रवाना होगा। इस प्रक्रिया के तहत सोमवार को डीसी विजया जाधव और एसपी मनोज स्वर्गियारी ने टाउन हॉल, कैंप टू में सभी सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए और उनके कार्यदायित्व समझाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य बैठक के दौरान डीसी विजया…
रांची : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मांडू, डुमरी और टुंडी विधानसभा सीट पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी ही सरकार के मंत्री रहे आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के गुलाम हो गए हैं। उनके कहने पर जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जैसे कई जिलों में स्कूल शुक्रवार को बंद रखे जाते हैं। ऐसे में तो हिंदुओं को भी हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार को छुट्टी दी जानी चाहिए। हिमंता बिस्वा…
रांची : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना होते ही देश की राजनीति और व्यवस्था बदल जाएगी। 21वीं सदी में डेटा सबसे कीमती चीज है। जातिगत जनगणना से वह आंकड़ा सामने आएगा, जिससे पता चलेगा कि देश के पावर स्ट्रक्चर और विभिन्न संस्थाओं में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों कितनी भागीदारी है। इसी के आधार पर हमें उनके लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। हम सभी वर्ग के लोगों को न्याय दे पाएंगे पिछड़े वर्ग की आबादी और उनकी भागीदारी कोई नहीं जानता।…
धनबाद : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को झरिया और धनबाद विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि झारखंड में 23 नवंबर के बाद डबल इंजन की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि यहां वे कई सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं और हर जगह लोगों के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास का भाव दिखा। राज्य की मौजूदा झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि…
साहिबगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड की राजमहल विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही संथाल परगना में लोगों के हक पर डाक डाल रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को लात मारकर बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां घुसपैठियों की कोई जगह नहीं है, जबकि झारखंड को रोहिंग्या मुसलमानों का गढ़ बना दिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं आपसे एक ही बात कहने आया हूं। जैसे यूपी के अंदर डबल…
रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झारखंड के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जनसभाओं का मुख्य उद्देश्य जनता से संवाद स्थापित कर समर्थन जुटाना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसकी जानकारी दी है। राजमहल में पहली जनसभा आज सुबह 10 बजे योगी आदित्यनाथ झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में तीनपहाड़ी स्थित मुरली मैदान में पहली जनसभा करेंगे। इस क्षेत्र में जनसभा के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जनता को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे और भाजपा के लिए समर्थन की अपील…