Author: Lokchetna

रांची : राजधानी रांची में पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार से कथित मारपीट के मामले में गुरुवार को रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंची। पुलिस यह जांच करने गई है कि संतोष कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। दरअसल, अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक और सहायक शुभम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संतोष कुमार का कहना है कि उन्हें कार्यालय में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, सिर फोड़ दिया गया और बाद में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस शिकायत के…

Read More

लातेहार : लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति परिषद (SJMM) के सक्रिय सदस्य जगन्नाथ सिंह को पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथ सिंह चंदवा इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर घेराबंदी की और उग्रवादी को…

Read More

रांची: भारत के साहित्य और सूचना जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से बहुभाषी पब्लिशिंग हाउस “रिवाइवल भारत” के शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पहल परंपरा, आधुनिक तकनीक और वैश्विक पहुंच को एक साथ जोड़ते हुए साहित्य और ज्ञान के प्रसार को नई दिशा देने का लक्ष्य रखती है। परंपरा से आधुनिकता तक – एक नया मंच रिवाइवल भारत का उद्देश्य भारत की विविध भाषाओं में सशक्त, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रकाशन करना है। यह मंच विशेष रूप से उन पाठकों और रचनाकारों को ध्यान में रखकर…

Read More

Ranchi : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जुएल उरांव ने बुधवार को झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 चयनित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के प्रति अपने लंबे राजनीतिक सफर और अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि “हमें गर्व है कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, क्योंकि ऐसा अवसर और सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।” जुएल उरांव ने कहा कि वे 27 फरवरी 1990 को पहली बार विधायक बने थे। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब भाजपा को “हारने…

Read More

रांची : झारखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव पदाधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि आदित्य साहू को निर्विरोध झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि मंगलवार को आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य उम्मीदवार के सामने नहीं आने के कारण उनका निर्विरोध चयन तय हो…

Read More

Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी खटाल से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों की बरामदगी रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चों की तलाश को लेकर रांची पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया था। रांची पुलिस ने लापता बच्चों की सूचना देने वाले के लिए कुल चार लाख रुपये के इनाम की घोषणा की…

Read More

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह रवैया न केवल तथ्यहीन है, बल्कि उसकी जानी-पहचानी दोहरी मानसिकता, आदिवासी नेतृत्व के प्रति असहजता और सामंती सोच को भी उजागर करता है। विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्राएं निजी सैर-सपाटे नहीं, बल्कि झारखंड के दीर्घकालिक औद्योगिक, पर्यटन और निवेश हितों से जुड़ी रणनीतिक यात्राएं हैं। वैश्विक मंचों पर जाकर निवेश आकर्षित करना आज किसी भी प्रगतिशील राज्य सरकार की आवश्यकता है, लेकिन…

Read More

Patna : मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जजद अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की मौजूदगी ने सियासी गलियारों में खासा ध्यान खींचा। इस मौके पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं का अनोखा संगम देखने को मिला। भोज के दौरान तेज प्रताप यादव ने विजय सिन्हा के हाथों तिलकुट खाकर उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के भोज की…

Read More

Ranchi : आदित्य साहू झारखंड भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव के समक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और साथ ही राज्यसभा सांसद भी हैं। नामांकन के बाद बुधवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। आदित्य साहू के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता…

Read More

Ranchi : दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अफगानी नागरिक से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम अफगानी नागरिक की निशानदेही पर जमशेदपुर पहुंची और झारखंड एटीएस के सहयोग से गोलमुरी थाना क्षेत्र के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। जांच…

Read More