Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बड़ा एक्शन, 232 फ्लैट आवंटियों को नोटिस, किराये पर देने पर रद्द होगा आवंटन

    July 14, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने दोषियों की उम्रकैद बरकरार रखी, लखन और राहुल वर्मा की अपील खारिज

    July 14, 2026

    लातेहार में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने की मतदाता सूची संशोधन अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बड़ा एक्शन, 232 फ्लैट आवंटियों को नोटिस, किराये पर देने पर रद्द होगा आवंटन
    • झारखंड हाईकोर्ट ने दोषियों की उम्रकैद बरकरार रखी, लखन और राहुल वर्मा की अपील खारिज
    • लातेहार में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने की मतदाता सूची संशोधन अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील
    • नागालैंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अलुन हैंगसिंग ने राज्यपाल नंद किशोर यादव से की मुलाकात
    • रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन, बोले- पहले पुनर्वास, फिर हटाओ
    • रांची विश्वविद्यालय की नीड-बेस्ड सहायक प्राध्यापिका डॉ. अमिया सुरीन का निधन, शिक्षकों ने कार्यस्थल के तनाव और मानदेय व्यवस्था पर उठाए सवाल
    • अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर रिम्स में शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने बताई आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका
    • झारखंड के सभी सदर अस्पतालों में बनेंगे अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, गर्भवती महिलाओं और नवजातों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » भाजपा बताए, झारखंड और कर्नाटक में दोहरा चरित्र क्यों : विनोद पांडेय
    Lead News

    भाजपा बताए, झारखंड और कर्नाटक में दोहरा चरित्र क्यों : विनोद पांडेय

    LokchetnaBy LokchetnaJanuary 13, 2026No Comments39 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह रवैया न केवल तथ्यहीन है, बल्कि उसकी जानी-पहचानी दोहरी मानसिकता, आदिवासी नेतृत्व के प्रति असहजता और सामंती सोच को भी उजागर करता है।

    विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्राएं निजी सैर-सपाटे नहीं, बल्कि झारखंड के दीर्घकालिक औद्योगिक, पर्यटन और निवेश हितों से जुड़ी रणनीतिक यात्राएं हैं। वैश्विक मंचों पर जाकर निवेश आकर्षित करना आज किसी भी प्रगतिशील राज्य सरकार की आवश्यकता है, लेकिन भाजपा इसे जानबूझकर गलत रूप में पेश कर रही है।

    उन्होंने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब झारखंड पहली बार दावोस जैसे वैश्विक मंच पर जा रहा है, तो भाजपा रोज आरोप लगा रही है, जबकि कर्नाटक में वही भाजपा कांग्रेस सरकार से सवाल कर रही थी कि वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्यों नहीं जा रही। “एक ही मंच, लेकिन दो मापदंड—यही भाजपा की असल राजनीति है,” पांडेय ने कहा।

    झामुमो महासचिव ने उदाहरण देते हुए कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्य दावोस में निवेश के लिए जाते हैं और करोड़ों के एमओयू साइन करते हैं। महाराष्ट्र के लिए भाजपा नेता स्वयं 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों का दावा करते हैं। ऐसे में झारखंड के लिए दावोस जाना गलत कैसे हो सकता है?

    विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की असली परेशानी यह है कि झारखंड का नेतृत्व एक आदिवासी मुख्यमंत्री कर रहा है, जो आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य का पक्ष रख रहे हैं। जब-जब हेमंत सोरेन झारखंड को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश करते हैं, तब-तब भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि निवेश कोई तात्कालिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एमओयू, नीतियों, आधारभूत संरचना और स्थानीय संसाधनों के विकास से जुड़ी सतत प्रक्रिया है। हेमंत सरकार उद्योग नीति, पर्यटन नीति और स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता दे रही है, जबकि भाजपा के शासनकाल में झारखंड को केवल खनन और लूट का मॉडल मिला।

    अंत में विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने ही नेताओं के बयानों और अपने शासित राज्यों के उदाहरणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। झारखंड विरोधी दुष्प्रचार से जनता भली-भांति परिचित है और हेमंत सोरेन सरकार राज्य के विकास, निवेश और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है।

    BJP Double Standards Davos Hemant Soren Investment Policy Jharkhand Politics JMM Tribal Leadership Vinod Pandey World Economic Forum
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बड़ा एक्शन, 232 फ्लैट आवंटियों को नोटिस, किराये पर देने पर रद्द होगा आवंटन

    July 14, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने दोषियों की उम्रकैद बरकरार रखी, लखन और राहुल वर्मा की अपील खारिज

    July 14, 2026

    लातेहार में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने की मतदाता सूची संशोधन अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026241

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026160

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बड़ा एक्शन, 232 फ्लैट आवंटियों को नोटिस, किराये पर देने पर रद्द होगा आवंटन

    By Lok ChetnaJuly 14, 20261

    रांची: लाइट हाउस प्रोजेक्ट के फ्लैटों की जांच में सामने आई अनियमितता रांची नगर निगम…

    झारखंड हाईकोर्ट ने दोषियों की उम्रकैद बरकरार रखी, लखन और राहुल वर्मा की अपील खारिज

    July 14, 2026

    लातेहार में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने की मतदाता सूची संशोधन अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील

    July 14, 2026

    नागालैंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अलुन हैंगसिंग ने राज्यपाल नंद किशोर यादव से की मुलाकात

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बड़ा एक्शन, 232 फ्लैट आवंटियों को नोटिस, किराये पर देने पर रद्द होगा आवंटन

    July 14, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने दोषियों की उम्रकैद बरकरार रखी, लखन और राहुल वर्मा की अपील खारिज

    July 14, 2026

    लातेहार में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने की मतदाता सूची संशोधन अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील

    July 14, 2026

    नागालैंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अलुन हैंगसिंग ने राज्यपाल नंद किशोर यादव से की मुलाकात

    July 14, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.