Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026

    पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे
    • चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा
    • पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
    • दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिया सुझाव, 23वें दिन भी जारी है अनशन
    • कैंसर मरीजों पर दवा संकट की मार, कार्बोप्लेटिन और सिसप्लेटिन की भारी किल्लत, कीमोथेरेपी का खर्च दोगुना
    • टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, 2028 तक झारखंड में 10,000 करोड़ का निवेश, 2,000 रोजगार सृजित होंगे
    • रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से भागी नाबालिग बच्ची का किया रेस्क्यू
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल, सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैंपियनशिप पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » पेयजल विभाग के क्लर्क से मारपीट मामला, जांच के लिए रांची पुलिस पहुंची ईडी कार्यालय
    Lead News

    पेयजल विभाग के क्लर्क से मारपीट मामला, जांच के लिए रांची पुलिस पहुंची ईडी कार्यालय

    LokchetnaBy LokchetnaJanuary 15, 2026No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : राजधानी रांची में पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार से कथित मारपीट के मामले में गुरुवार को रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंची। पुलिस यह जांच करने गई है कि संतोष कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

    दरअसल, अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक और सहायक शुभम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संतोष कुमार का कहना है कि उन्हें कार्यालय में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, सिर फोड़ दिया गया और बाद में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    क्या है पूरा मामला

    पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार, उन्हें 12 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे हिनू स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। दोपहर करीब 1:35 बजे जब वे सहायक निदेशक प्रतीक के कक्ष में पहुंचे, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उन पर आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया।

    शिकायत में कहा गया है कि जब संतोष कुमार ने आरोपों को मानने से इनकार किया, तो सहायक निदेशक प्रतीक और शुभम ने उनके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। संतोष कुमार का यह भी दावा है कि मारपीट के दौरान उन्हें धमकी दी गई कि “अगर तुम मर भी जाते हो तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

    साक्ष्य मिटाने और धमकी देने का आरोप

    संतोष कुमार के मुताबिक, घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर छह टांके लगे। अस्पताल में भी उन्हें दबाव बनाया गया कि वे डॉक्टर को चोट लगने की असली वजह न बताएं।

    आरोप है कि बाद में उन्हें फिर ईडी कार्यालय लाया गया, जहां खून से सनी उनकी टी-शर्ट जबरन उतरवाकर नई टी-शर्ट पहनाई गई। साथ ही एक तथाकथित ‘इंसिडेंट रिपोर्ट’ पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए, जिसे पढ़ने का मौका तक नहीं दिया गया। पीड़ित का कहना है कि अधिकारियों ने मीडिया, पुलिस या वकील को जानकारी देने पर पत्नी और बच्चों को जेल भेजने की धमकी भी दी।

    फिलहाल रांची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ईडी कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    Assault Case ED Office Ranchi Enforcement Directorate Jharkhand police Ranchi News Santosh Kumar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026

    पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026164

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    By Lok ChetnaJuly 21, 20264

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में…

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026

    पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    July 21, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिया सुझाव, 23वें दिन भी जारी है अनशन

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026

    पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    July 21, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिया सुझाव, 23वें दिन भी जारी है अनशन

    July 21, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.