Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची : झारखंड में पुलिसकर्मियों के सामने वेतन संकट गहराता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बकाया वेतन जल्द जारी करने और कोषागार से निकासी में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य के पुलिस पदाधिकारी और जवान इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने का वेतन आयकर और अन्य कटौतियों में ही समाप्त हो गया,…
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में रविवार देर रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीके गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब पौने 12 बजे की है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर में लगी…
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट पालन केंद्र में पिछले दो सप्ताह से हो रही मुर्गियों की रहस्यमयी मौत का कारण अब सामने आ गया है। भोपाल की प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक करीब 3000 मुर्गियों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाके को रेड जोन घोषित कर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहले नमूने पटना और कोलकाता भेजे गए थे, लेकिन स्पष्ट रिपोर्ट नहीं मिलने पर…
रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य में परीक्षाओं की व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। परीक्षा में सामने आई कई गड़बड़ियां हाल ही में आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में कई बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र समय पर नहीं पहुंच सका, जिसके कारण वहां परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में एक ही पैसेज से एक ही सवाल…
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में एक बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। क्या है पूरा मामला? झामुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुचित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। इस कथित बयान से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, किया पुतला दहन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालते…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा को डायरेक्टर जनरल रैंक में पदोन्नति मिली है। 1995 बैच की यह वरिष्ठ अधिकारी वर्तमान में तेलंगाना कैडर में डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह अनुसूचित जनजाति समुदाय से आने वाली देश की संभवतः पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने डीजी रैंक तक का सफर तय किया है। रांची से दिल्ली तक शिक्षा का सफर स्वाति लकड़ा की प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई। उन्होंने लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की, जबकि बारहवीं की शिक्षा डीएवी…
रांची : झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही 2 मई तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में यह बदला हुआ मौसम बना रहने की संभावना है। मेघ गर्जन और…
रांची हटिया स्टेशन पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, आरपीएफ ने तस्कर को पकड़ा, तीन नाबालिग बच्चों को बचाया
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची मंडल के हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत की गई। 25 अप्रैल को हटिया स्टेशन के मुख्य द्वार पर आरपीएफ और सीबीआई की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ तीन नाबालिग लड़कों को रोका गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। नौकरी का झांसा देकर ले जाया जा रहा था बेंगलुरु पूछताछ में…
कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में एक शादी समारोह उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब वर और वधु पक्ष के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना ध्वजाधारी पहाड़ के पास स्थित शनिदेव मंदिर के समीप की बताई जा रही है, जहां शादी की रस्में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थीं। प्रारंभ में माहौल सामान्य और उत्सवपूर्ण था, लेकिन शादी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह के समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।…
रांची : झारखंड में सरकारी योजनाओं की निगरानी अब और अधिक आधुनिक और प्रभावी होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि राज्य की सभी योजनाओं की सीधी निगरानी मुख्यमंत्री स्तर से की जाएगी। इसके लिए रांची में एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगी हर योजना राज्य सरकार एक ऐसा केंद्रीकृत डिजिटल डेटा प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जहां सभी विभागों की योजनाओं से जुड़ी जानकारी वास्तविक समय में उपलब्ध होगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा कि कौन सी…