Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस: 100 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई अधूरी, अगली तारीख 29 अप्रैल
रांची : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार करीब 100 आरोपियों की जमानत याचिका पर शनिवार को आंशिक सुनवाई हुई। यह सुनवाई एजेसी योगेश कुमार की अदालत में हुई, हालांकि पूरी बहस नहीं हो सकी। केस डायरी पेश करने के लिए मांगा समय सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की। इससे पहले कोर्ट ने केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इसे दाखिल नहीं किया जा सका है। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 29…
रांची/नीमराणा : राजस्थान के नीमराणा इलाके में एक अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। कैसे लगी भीषण आग जानकारी के अनुसार, कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में कबाड़ से निकली परफ्यूम की बोतलों को तोड़ा जा रहा था, जिनसे ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान एक पिकअप चालक द्वारा जलाई गई बीड़ी…
रांची : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर में शनिवार को रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विधि-विधान से की पूजा पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और भगवान के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। अधिकारियों के आगमन से वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पूजा-अर्चना के बाद एसएसपी ने मंदिर परिसर…
पटना : बिहार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन के निर्देश पर अब राज्य के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे। ‘उन्नत भारत अभियान’ के तहत गांव गोद नई व्यवस्था के तहत ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत 13 विश्वविद्यालय 65 गांव और 250 अंगीभूत कॉलेज 1250 गांवों को गोद लेंगे। इस प्रकार कुल 1315 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, डिजिटल साक्षरता और महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।इस पहल का उद्देश्य छात्रों को समाज से जोड़ना और ग्रामीण…
नई दिल्ली : वन 97 कम्युनिकेशंस ने स्पष्ट किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई कार्रवाई का उसकी मुख्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी के अनुसार, Paytm ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स और पेमेंट गेटवे जैसी सभी सुविधाएं पहले की तरह बिना किसी रुकावट के संचालित होती रहेंगी। पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द भारतीय रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल 2026 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह निर्णय केवल पेमेंट्स बैंक तक सीमित है और इसका असर Paytm के…
रांची : रांची विश्वविद्यालय में रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात के लिए पहुंचा। इस दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा की गुणवत्ता और शोध पर जोर बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक रूप से और सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षकों की समस्याएं उठाईं प्रतिनिधिमंडल की ओर से…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बड़ा और दूरदर्शी ऐलान किया है। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब खेतों का उपयोग केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सोलर ऊर्जा उत्पादन के लिए भी किया जा सकेगा। बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाने का सुझाव मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को अपनी खाली और बंजर जमीन पर सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली उत्पादन करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि इस नई पहल के तहत…
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश पांडेय रेहला स्थित आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे। वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी गाड़ी गांव के पास विपरीत दिशा से…
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में एक निजी स्कूल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कदम उठाए गए हैं। स्कूल परिसर…
रांची : झारखंड में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से राज्य के मौसम में बदलाव शुरू होगा और कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पलामू रहा सबसे गर्म, कई जिलों में 40 पार पिछले 24 घंटों में पलामू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बोकारो में 43.5 डिग्री और जमशेदपुर में तापमान 41…