Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हाड़ात गांव में हाथी हमले में दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला वन पदाधिकारी सवा आलम अंसारी के निर्देश पर चांडिल वन क्षेत्र की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पूरी रात चला ऑपरेशन घटना के बाद आदरडीह और आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग की टीम पूरी रात सक्रिय रही। वनपाल, वनरक्षी और एलीफेंट ड्राइव टीम ने गांव के आसपास मोर्चा संभाल लिया। टीम का उद्देश्य हाथियों के झुंड को किसी भी स्थिति में…
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अनुशंसित 329 सहायक आचार्यों को जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया है। दिसंबर 2025 में हुई थी अनुशंसा जिन 329 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनकी अनुशंसा आयोग ने दिसंबर 2025 में की थी। इन सभी की जिला स्तर पर काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है और प्रमाणपत्रों…
रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब लोगों को जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 28, 29 और 30 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 26-27 अप्रैल तक गर्मी का असर बरकरार मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि शनिवार शाम तेज हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दिनभर गर्मी बनी रही। 26 अप्रैल: बादल और हल्की बारिश के…
रांची : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और डेंगू, चिकनगुनिया तथा मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए ‘हर शनिवार, मच्छरों पर वार’ नामक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 01, 04, 14 और 37 में सघन मच्छर उन्मूलन महाअभियान चलाया गया। कई इलाकों में चला विशेष अभियान यह अभियान कांके रोड, मिसिरगोंदा, बड़गई, बरियातू, चुटिया और जगन्नाथपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में युद्धस्तर पर संचालित किया गया। निगम की टीमों ने पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई और छिड़काव कार्य…
बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में जमुनिया नदी से बोरे में बंद महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोरे में मिला था महिला का शव पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा पंचायत स्थित चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में एक प्लास्टिक के बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिला था। मामले…
रांची : झारखंड में राज्यपाल सचिवालय और लोकभवन के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। बढ़ते कार्यभार को देखते हुए पदों के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट तक पहुंच चुका है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर कुल पदों की संख्या 153 से बढ़कर 193 हो जाएगी। बढ़ते कार्यभार के कारण लिया गया निर्णय लोकभवन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में कार्यों का दायरा तेजी से बढ़ा है। जहां पहले सीमित संख्या में विधेयक पारित होते थे, वहीं अब उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके…
खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 980 ग्राम अफीम समेत कई सामान बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र के नील फैक्ट्री के पास कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर…
रांची : झारखंड में बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले की जांच अब तेज कर दी गई है। मामले के आपराधिक पहलुओं की गहराई से जांच के लिए पंकज कंबोज की अगुवाई में 9 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। एसआईटी में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित विशेष जांच टीम में एक डीआईजी, दो एसपी, तीन डीएसपी और दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम अवैध निकासी के पीछे सक्रिय सिंडिकेट, फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क और इसमें शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की पहचान करेगी। दो-स्तरीय जांच व्यवस्था लागू राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए दो-स्तरीय…
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र स्थित कधवन इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे बस के खलासी की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान बस में चढ़ रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों को बस में चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कधवन इलाके में सुबह स्कूल बस खड़ी थी और बच्चे उसमें सवार हो रहे थे। इसी दौरान बस के खलासी नूर मोहम्मद बच्चों को सुरक्षित बस में चढ़ाने में लगे थे। तभी तेज गति…
रांची : झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के प्रबंधन के लिए नई समिति का गठन किया है। इस पुनर्गठन से मंदिर के प्रशासन और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यायाधीश एस.एन. पाठक को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी नई समिति के अध्यक्ष पद पर न्यायाधीश एस.एन. पाठक को नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। राजेश कुमार साहू को फिर मिली जिम्मेदारी समिति में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू को एक…