Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। सीट बेल्ट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक कार चालक को बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते हुए पकड़ा। जांच के दौरान चालक और उसके साथ मौजूद युवक का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। राज्यपाल का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश जानकारी के अनुसार, कार चालक ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए बहस शुरू कर दी। इसी दौरान युवक ने किसी व्यक्ति को फोन कर पुलिसकर्मियों से कहा कि “राज्यपाल साहेब हैं”, जिससे उसने खुद…
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोहरदा क्षेत्र में बन रहे मकानों के निर्माण में देरी और तैयार फ्लैट लाभुकों को नहीं सौंपे जाने को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। तैयार मकानों की चाबी नहीं मिलने से बढ़ी नाराजगी निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई मकान पूरी तरह तैयार होने के बावजूद अब तक लाभुकों को उनकी चाबी नहीं सौंपी गई है। इससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। एक दिन…
चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पंजाब के दो तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 319 ग्राम अवैध अफीम, करीब सात लाख रुपये मूल्य की खेप, एक लग्जरी कार, चार महंगे मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के…
पश्चिम बंगाल : राज्य में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है और इसके साथ ही सोमवार शाम को प्रचार अभियान समाप्त हो गया। अब सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजर मतदान प्रक्रिया पर टिकी है। यह चरण राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है, जहां कई प्रमुख सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। कैरिकेचर विवाद पर चुनाव आयोग सख्त चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर विवाद…
रांची : झारखंड में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने W.P (S) No. 1781 of 2025 की सुनवाई करते हुए 54 पुलिसकर्मियों के पक्ष में निर्णय दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश ज्ञापांक 238/पी0 दिनांक 24 फरवरी 2025 को निरस्त कर दिया गया है। कोर्ट ने सभी 54 पुलिसकर्मियों को पुनः धनबाद जिला में योगदान करने का निर्देश दिया है। बिना नियमों के किया गया ट्रांसफर मामला उन…
रांची : राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबे 21 वर्षीय युवक अमन कुशवाहा का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया। धुर्वा के आदर्श नगर निवासी अमन सोमवार रात डैम में डूब गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगड़ी थाना पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने संयुक्त रूप से करीब 15 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। रातभर चला सर्च ऑपरेशन पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक डैम के…
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित काशीटांड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान राजकुमार महतो और उनकी पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। दोनों बगदाहा, राजगंज के निवासी थे। तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार महतो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से गोविंदपुर से बरवाअड्डा की ओर जा रहे थे।…
बोकारो : डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन में मजदूरों का आंदोलन आखिरकार छह दिनों बाद समाप्त हो गया। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले यह आंदोलन सीएचपी सेक्शन में वैगन ट्रिपलर की सफाई करने वाले मजदूरों द्वारा किया जा रहा था। मजदूर 22 अप्रैल से नियमित काम की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल पर प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता हुई, जिसके बाद समाधान निकल सका और आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी। वार्ता में गरमाया माहौल बैठक के दौरान विधायक जयराम महतो का एक वीडियो…
रांची : झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। करीब 11 महीने से अधिक समय से जेल में बंद विनय चौबे की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज कांड संख्या 11/2025 से जुड़ा है। आरोप है कि हजारीबाग में उपायुक्त के पद पर रहते हुए उनके कार्यकाल में सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सुनाया फैसला इस मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां दोनों पक्षों—विनय चौबे…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और लड़कियों को बंधक बनाकर रखने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता आरती कुमारी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौकरी का झांसा देकर बुलाया रांची पीड़िता ने बताया कि वह पथरगामा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सितंबर 2025 में रूपा कुमारी नामक युवती ने उसे फोन कर रांची में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसे बताया गया कि एक कंपनी में कंप्यूटर बिलिंग का काम मिलेगा, जिसके…