Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची : महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और महिला कांग्रेस की नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। ‘ड्रामेबाजी’ का आरोप, पीएम पर निशाना कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की राजनीति को ड्रामेबाजी करार देते हुए नरेंद्र मोदी को “बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर” का अवार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। आरक्षण लागू…
कोडरमा : जिले की तिलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 14 वर्षीय बालक चंदन कुमार को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल से लौटते समय हुआ था लापता जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया स्थित शीतला माता मंदिर के पास रहने वाली वीणा देवी ने 29 अप्रैल को अपने भाई चंदन कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चंदन रोज की तरह बेलाटांड स्थित…
धनबाद : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए। इस वर्ष भी बोर्ड ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए तय समय पर नतीजे जारी किए। झारखंड के लिए यह परिणाम खास रहा, जहां धनबाद की दो छात्राओं ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंशिका मोदी और कोशिकी दत्ता बनीं स्टेट टॉपर आईसीएसई 10वीं के परिणाम में धनबाद का दबदबा देखने को मिला। अंशिका मोदी, जो कार्मल स्कूल डिगवाडीह की छात्रा हैं, ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड स्टेट टॉपर…
रांची : 86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की डिस्चार्ज याचिकाओं पर पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में मुख्यमंत्री की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आंशिक बहस की गई। अगली सुनवाई की तारीख तय अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 2 जून की तारीख निर्धारित की है। वहीं राजकुमार पाहन की याचिका पर 2 मई को अगली सुनवाई होगी। बहस पूरी होने के बाद आएगा फैसला मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की ओर से बहस…
रांची : राजधानी में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। गोंदा प्रमंडल, रांची द्वारा अल्पकालीन निविदा जारी कर मरम्मत, नवीनीकरण और नई जलापूर्ति परियोजनाओं की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकारी परिसरों और आवासीय क्षेत्रों पर फोकस विभाग की योजना के तहत शहर के प्रमुख सरकारी परिसरों और आवासीय इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसमें एसएसपी आवास, सर्कुलर रोड स्थित नियोजन कार्यालय और बरियातू क्षेत्र शामिल हैं।एसएसपी आवास में पुराने सम्प और पंप हाउस की मरम्मत,…
रांची : राजधानी में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना अब जमीन अधिग्रहण के अहम चरण में पहुंच गई है। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है, लेकिन प्रभावित लोगों द्वारा मुआवजा लेने में देरी से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हो रही है। यह महत्वाकांक्षी फ्लाईओवर सिरमटोली से मेकोन होते हुए कोकर से योगदा सत्संग आश्रम तक बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके पूरा होने पर शहर के व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कई वार्डों की जमीन और मकान अधिग्रहण में शामिल जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के…
रांची : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी नवीन केडिया को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। इस मामले में उनकी ओर से अधिवक्ता जेनिया धार ने पक्ष रखा। निम्न गुणवत्ता वाली शराब आपूर्ति का मामला यह मामला राज्य की पूर्व उत्पाद नीति के दौरान निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति से जुड़ा है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं, जिसमें नवीन केडिया का नाम भी सामने आया था। गिरफ्तारी और कानूनी घटनाक्रम नवीन केडिया को 7 जनवरी 2026 को गोवा…
रांची : झारखंड में ट्रेजरी से वेतन और अन्य मदों में फर्जी निकासी के मामलों के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए व्यापक निर्देश जारी किए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटरों पर सख्ती जारी आदेश के अनुसार, अब संविदा या मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को किसी भी प्रकार के वित्तीय कार्य से दूर रखा जाएगा। सरकार को विभिन्न जिलों से मिली शिकायतों में वेतन मद से अवैध निकासी, मास्टर डाटा में छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान जैसे गंभीर आरोप…
रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षण का लाभ लेने के आरोप में की गई है। संबंधित छात्रा पहले से ही एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है। फर्जी प्रमाण पत्र पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, नामांकन के समय छात्रा ने अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। इसकी सत्यता जांचने के लिए रामगढ़ उपायुक्त द्वारा एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट में…
रांची : राजधानी में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर कंपनियों के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। एक ओर जहां कंपनियां बुकिंग से अधिक डिलिवरी का दावा कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में उपभोक्ता घंटों लाइन में लगकर गैस सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। समय पर होम डिलिवरी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। एजेंसी पर लंबी कतार, घंटों इंतजार बुधवार को इरगु टोला स्थित कैलाश मंदिर के पास उरांव गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग…