Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची : Bharatiya Janata Party के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने जनगणना अभियान को देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। 1 मई से शुरू हुई जनगणना की पहली प्रक्रिया आवास गणना के तहत उन्होंने रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कुच्चू में स्व-गणना फॉर्म भरकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। जनगणना से बनती है विकास की नींव इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। इसके जरिए प्राप्त आंकड़े सरकार को नीतियां बनाने और उन्हें प्रभावी ढंग से…
धनबाद : गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। पेड़ गिरने और बिजली तार टूटने की घटनाओं के कारण शहर के बड़े हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। कई प्रमुख इलाकों में लाइनें क्षतिग्रस्त गोविंदपुर के जीटी रोड और कतरास के राजगंज रोड में पेड़ गिरने से 11 केवी और 33 केवी बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं झरिया के कतरास मोड़, सरायढेला और धैया क्षेत्रों में इंसुलेटर फटने और जम्पर कटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे आपूर्ति पूरी…
पटना : Bihar Public Service Commission ने अपनी बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने परीक्षा को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और उत्तरदायी बनाने के लिए नए नियम लागू करने का निर्णय लिया है। अब हर प्रश्न में होंगे 5 विकल्प नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक प्रश्न में चार के बजाय पांच विकल्प—A, B, C, D और E—दिए जाएंगे। इसमें ‘E’ विकल्प का अर्थ होगा ‘प्रयास नहीं किया गया’। यानी यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे ‘E’ विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। बिना विकल्प चुने छोड़ने पर नुकसान पहले अभ्यर्थियों…
पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में भगवती अस्पताल के पीछे मिले महिला के क्षत-विक्षत शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला आरोपी चंदा देवी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति उपेंद्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार फरार है। विशेष जांच टीम ने सुलझाई गुत्थी घटना के संबंध में एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि 25 अप्रैल को शव बरामद होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले की…
कोडरमा : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कटैया गांव का है, जहां गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में कई घरों और पशु शेड को नुकसान पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। घर तोड़े, पशुओं की मौत जानकारी के अनुसार, हाथियों ने सर्जन प्रसाद यादव के मिट्टी के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं, घर के पास बंधे भैंस के बच्चे को मार डाला। इसके अलावा द्वारिक यादव के पशु शेड…
गढ़वा : 3 मई (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू कर दी है, जो सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। तीन परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी गढ़वा सदर अनुमंडल क्षेत्र में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—प्लस टू गोविंद उच्च विद्यालय, नामधारी कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय। इन सभी केंद्रों के 200 मीटर…
बोकारो : झारखंड के बोकारो कोषागार से वेतन की अवैध निकासी मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान टीम ने अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की मनी ट्रेल का खुलासा किया है, जिसे इस केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है। 1.98 करोड़ की राशि फ्रीज, निवेश के दस्तावेज बरामद सीआईडी के अनुसार, जांच में विभिन्न बैंक खातों में भेजे गए 1.80 करोड़ रुपये को चिन्हित कर फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा 18 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी सीज की गई है।…
रांची : झारखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात हुआ। दोपहर बाद करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा। रांची के बरियातू स्थित भरम टोली में वज्रपात की चपेट में आने से कन्हाई लाल नामक युवक की मौत हो…
धनबाद : लगातार हो रही तेज बारिश के बीच केंदुआ क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। पुराने गोफ के पास नया गड्ढा बनने से सड़क पर खतरा और बढ़ गया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। आवागमन ठप, लोगों की परेशानी बढ़ी मुख्य मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से रास्ता डायवर्ट होने के चलते लोगों को लंबा रास्ता तय…
खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में उग्रवादियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। धुर्वा-कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू इलाके में रेलवे ठेकेदार के प्लांट पर गुरुवार देर शाम फायरिंग की गई। अज्ञात उग्रवादियों ने पांच राउंड गोली चलाने के बाद मौके पर पर्चा छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है। देर से पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की सूचना के बावजूद पुलिस रात में मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची…