Author: Lok Chetna

रांची : झारखंड में गर्मी अब लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा लेने लगी है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रांची समेत कई जिलों में बढ़ा तापमान शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों…

Read More

रांची : राज्यसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है, ऐसे में गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झामुमो को बिना देरी किए सीट बंटवारे का एलान कर देना चाहिए। “कांग्रेस का एक सीट पर स्वाभाविक…

Read More

धनबाद : धनबाद की अदालत ने चर्चित सुमित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में कोर्ट ने कहा कि हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, इसलिए दोषियों को किसी तरह की राहत नहीं दी जा सकती। फैसले के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा फिर तेज हो गई है। हत्या के बाद मचा था हड़कंप सुमित हत्याकांड ने धनबाद में काफी सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बढ़ गया था। जांच के दौरान पुलिस…

Read More

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को रांची स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद समेत कई भाषाई और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से गैर-झारखंडी भाषाओं को हटाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि झारखंड की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं से जुड़ी हुई है, इसलिए जेटेट…

Read More

रांची : विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्यभर में 26 मई से 26 जून 2026 तक एक माह का विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। तंबाकू सेवन नहीं करने की दिलाई जाएगी शपथ इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “अनमास्क द अपील-काउंटरिंग…

Read More

झारखंड सहित पूरे देश में 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोडरमा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को जिले के कई संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद, पाण्डेयडीह, छतरबर तथा तिलैया थाना क्षेत्र के करमा, गोमो, भादोडीह समेत अन्य इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की…

Read More

झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के रोगोद गांव में की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 किलो पोस्ता, दो बाइक और 7 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह अभियान टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारांडी के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोगोद गांव में कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।…

Read More

रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की कथित तस्करी मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट ने उन्हें और उनके बेटे को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। अदालत के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा रांची में भाजपा से जुड़े नेता माने जाते हैं। इसके अलावा वह कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मामले को…

Read More

रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में ओसाम डेयरी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य नेपाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग के लिए काम करता था और हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं में उसकी भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। ओसाम डेयरी प्लांट पर हुई थी फायरिंग कुछ दिन पहले पतरातू स्थित ओसाम डेयरी प्लांट पर बाइक सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद…

Read More

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत जारीडीह गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी के बावजूद स्कूल खुले रहने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। क्षेत्र में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रहना चाहिए था। सरकारी शिक्षक पर निजी स्कूल संचालन का आरोप जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक महेंद्र वर्मा सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं। आरोप है कि विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए वे…

Read More