Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लोहरदगा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आरोग्य फाउंडेशन के सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की सराहना

    July 27, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला, अब हर साल अनिवार्य होगी DPC बैठक

    July 27, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोहरदगा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आरोग्य फाउंडेशन के सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की सराहना
    • सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला, अब हर साल अनिवार्य होगी DPC बैठक
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं
    • RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
    • कट-ऑफ जारी करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन में पारदर्शिता की उठाई मांग
    • 30 साल से बंद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान और आवास लीज मामले पर 30 जुलाई को होगी सुनवाई
    • बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव, 30 जुलाई तक झारखंड में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर झारखंड में एक माह का विशेष अभियान, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
    Lead News

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर झारखंड में एक माह का विशेष अभियान, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 22, 2026No Comments126 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्यभर में 26 मई से 26 जून 2026 तक एक माह का विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।

    तंबाकू सेवन नहीं करने की दिलाई जाएगी शपथ

    इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “अनमास्क द अपील-काउंटरिंग टोबैको एंड निकोटिन एडिक्शन” रखी गई है। अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थान, नगर निकाय, पुलिस प्रशासन, एनएसएस, एनसीसी, एनवाईकेएस और विभिन्न सामुदायिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रत्येक सप्ताह विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों को टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के मानकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता, रैली और नो टोबैको प्लेज अभियान भी चलाया जाएगा। शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी।

    गांवों में चलेगा तंबाकू मुक्त अभियान

    ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू मुक्त ग्राम अभियान के तहत साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन और ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘तंबाकू मुक्त क्षेत्र’ और ‘गैर धूम्रपान क्षेत्र’ से जुड़े साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

    इसके साथ ही ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने की पहल भी की जाएगी। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी, वॉकथॉन, माइकिंग और सोशल मीडिया अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर एंटी टोबैको पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।

    कोटपा कानून के तहत चलेगा विशेष अभियान

    अभियान के दौरान कोटपा-2003, झारखंड संशोधन अधिनियम-2021 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम-2019 के पालन को लेकर विशेष छापेमारी अभियान भी चलाया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन संयुक्त कार्रवाई करेंगे।

    राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश दिए हैं। तंबाकू छोड़ने में सहायता के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    Jharkhand News No Tobacco Day 2026 Ranchi News Tobacco Awareness Tobacco Free Campaign एंटी टोबैको अभियान तंबाकू मुक्त झारखंड विश्व तंबाकू निषेध दिवस स्वास्थ्य विभाग झारखंड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    लोहरदगा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आरोग्य फाउंडेशन के सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की सराहना

    July 27, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला, अब हर साल अनिवार्य होगी DPC बैठक

    July 27, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    लोहरदगा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आरोग्य फाउंडेशन के सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की सराहना

    By Lok ChetnaJuly 27, 20260

    लोहरदगा: रांची स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय अखिल…

    सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला, अब हर साल अनिवार्य होगी DPC बैठक

    July 27, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026

    RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    लोहरदगा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आरोग्य फाउंडेशन के सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की सराहना

    July 27, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला, अब हर साल अनिवार्य होगी DPC बैठक

    July 27, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भांजी के निकाह में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

    July 27, 2026

    RIMS Ranchi को 100 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, मुफ्त डायग्नोस्टिक और कैंसर स्क्रीनिंग योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    July 27, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.