Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में हीमोफीलिया मरीजों पर संकट: रिम्स समेत सरकारी अस्पतालों में महीनों से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 दवाएं खत्म

    August 3, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर रांची में अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी, देशभर से मिल रहा समर्थन

    August 3, 2026

    लातेहार में बारिश से दम्हा टोला की सड़क बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में हीमोफीलिया मरीजों पर संकट: रिम्स समेत सरकारी अस्पतालों में महीनों से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 दवाएं खत्म
    • JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर रांची में अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी, देशभर से मिल रहा समर्थन
    • लातेहार में बारिश से दम्हा टोला की सड़क बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग
    • रांची को मिले नए सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला पदभार; डॉ. प्रभात कुमार को दी गई विदाई
    • नई दिल्ली में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की मुलाकात, ‘संवाद से विश्वास’ पुस्तक की भेंट
    • JPSC-JSSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की उठाई मांग, अध्यक्षों को बर्खास्त करने की कही बात
    • JPSC विवाद पर BJP का हेमंत सरकार पर हमला, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
    • झारखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विधायक दल और INDIA गठबंधन की बैठकों में होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में मतदान शुरू, तीन उम्मीदवार मैदान में, दोनों खेमों ने ठोकी जीत की ताल
    Lead News

    रांची में मतदान शुरू, तीन उम्मीदवार मैदान में, दोनों खेमों ने ठोकी जीत की ताल

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 18, 2026No Comments109 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। विधानसभा परिसर स्थित मतदान कक्ष में विधायक बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है।

    मतदान को लेकर झारखंड विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधायकों की एंट्री और मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह नियंत्रित एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। सुबह मतदान शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रदीप प्रसाद और वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद अन्य विधायकों का मतदान जारी रहा।

    तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

    इस बार राज्यसभा चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने पीके झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बैद्यनाथ राम चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    राजनीतिक जानकारों के अनुसार मुकाबला मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच माना जा रहा है। विधानसभा में संख्या बल और वरीयता वोटों के समीकरण ने चुनाव को रोचक बना दिया है।

    महागठबंधन ने जताया जीत का भरोसा

    इंडिया गठबंधन ने दोनों राज्यसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले को मिलाकर गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है।

    गठबंधन नेताओं का कहना है कि पर्याप्त संख्या बल होने के कारण दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है। मतदान से पहले हुए मॉक ड्रिल में भी गठबंधन ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया था।

    एनडीए के सामने चुनौती

    दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास कुल 24 विधायकों का समर्थन है। राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए 28 वोटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा।

    राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग और दूसरी वरीयता के वोटों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

    शाम तक साफ होगी तस्वीर

    मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। पूरे राज्य की निगाहें अब चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं।

    Baidyanath Ram BJP Congress Jharkhand assembly Jharkhand Politics Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 JMM Parimal Nathwani PK Jha Rajya Sabha Election News Rajya Sabha Voting Jharkhand Ranchi News Voting in Ranchi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड में हीमोफीलिया मरीजों पर संकट: रिम्स समेत सरकारी अस्पतालों में महीनों से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 दवाएं खत्म

    August 3, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर रांची में अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी, देशभर से मिल रहा समर्थन

    August 3, 2026

    लातेहार में बारिश से दम्हा टोला की सड़क बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड में हीमोफीलिया मरीजों पर संकट: रिम्स समेत सरकारी अस्पतालों में महीनों से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 दवाएं खत्म

    By Lok ChetnaAugust 3, 20260

    रांची: झारखंड में हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों के सामने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया…

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर रांची में अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी, देशभर से मिल रहा समर्थन

    August 3, 2026

    लातेहार में बारिश से दम्हा टोला की सड़क बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    August 3, 2026

    रांची को मिले नए सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला पदभार; डॉ. प्रभात कुमार को दी गई विदाई

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड में हीमोफीलिया मरीजों पर संकट: रिम्स समेत सरकारी अस्पतालों में महीनों से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 दवाएं खत्म

    August 3, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर रांची में अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी, देशभर से मिल रहा समर्थन

    August 3, 2026

    लातेहार में बारिश से दम्हा टोला की सड़क बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    August 3, 2026

    रांची को मिले नए सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला पदभार; डॉ. प्रभात कुमार को दी गई विदाई

    August 3, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.