Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बोकारो सड़क हादसे में दंपती की मौत, तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन; पढ़ाई और आवास की होगी व्यवस्था

    May 20, 2026

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026

    रांची में 24 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 36 केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो सड़क हादसे में दंपती की मौत, तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन; पढ़ाई और आवास की होगी व्यवस्था
    • हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट
    • रांची में 24 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 36 केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
    • हजारीबाग को मिली 107 करोड़ की बड़ी सौगात, भारत माता चौक से सिंदूर बायपास तक बनेगी फोरलेन सड़क
    • रांची में महिला से मोबाइल लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी और एक किशोर गिरफ्तार
    • रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने पर प्रशासन सख्त, डीसी ने दिए कड़े निर्देश
    • गिरिडीह में लापता 11वीं की छात्रा का शव उसरी नदी से बरामद, हत्या की आशंका से जांच तेज
    • रांची में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, महंगाई और नीतियों पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में 24 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 36 केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
    Lead News

    रांची में 24 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 36 केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments139 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रां

    रांची : राजधानी रांची में 24 मई को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने की।

    इस वर्ष रांची जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 531 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लिया जाएगा।

    बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। आयुक्त के सचिव आलोक कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की ब्रीफिंग दी।

    केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का निर्देश

    प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।

    साथ ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा से एक दिन पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते किसी भी कमी को दूर किया जा सके।

    सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

    यूपीएससी परीक्षा को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा अलग से पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

    परीक्षार्थियों की एंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा पर जोर

    प्रशासन ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षित ढुलाई और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जीपीओ तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी भी तय कर दी है।

    आयुक्त ने कहा कि 23 और 24 मई को परीक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और इन तारीखों में किसी अन्य कार्यक्रम को नहीं रखा जाएगा।

    एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की होगी जांच

    परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का पहचान पत्र से मिलान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। अधिकारियों को यूपीएससी की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

    बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, रांची के नगर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, निदेशक पोस्टल सर्विस, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


    UPSC 2026 UPSC परीक्षा झारखंड न्यूज परीक्षा केंद्र प्रतियोगी परीक्षा मनोज कुमार रांची रांची प्रशासन सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    बोकारो सड़क हादसे में दंपती की मौत, तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन; पढ़ाई और आवास की होगी व्यवस्था

    May 20, 2026

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026

    हजारीबाग को मिली 107 करोड़ की बड़ी सौगात, भारत माता चौक से सिंदूर बायपास तक बनेगी फोरलेन सड़क

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Bokaro

    बोकारो सड़क हादसे में दंपती की मौत, तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन; पढ़ाई और आवास की होगी व्यवस्था

    By Lok ChetnaMay 20, 2026109

    बोकारो : चंदनकियारी प्रखंड के दुबेकांटा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे…

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026

    रांची में 24 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 36 केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

    May 20, 2026

    हजारीबाग को मिली 107 करोड़ की बड़ी सौगात, भारत माता चौक से सिंदूर बायपास तक बनेगी फोरलेन सड़क

    May 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    बोकारो सड़क हादसे में दंपती की मौत, तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन; पढ़ाई और आवास की होगी व्यवस्था

    May 20, 2026

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026

    रांची में 24 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 36 केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

    May 20, 2026

    हजारीबाग को मिली 107 करोड़ की बड़ी सौगात, भारत माता चौक से सिंदूर बायपास तक बनेगी फोरलेन सड़क

    May 20, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.