Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    May 16, 2026

    झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें

    May 16, 2026

    झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
    • झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें
    • झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार
    • रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, गंदगी और दवा की कमी पर जताई नाराजगी
    • रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा
    • 17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर
    • मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
    Garhwa

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 16, 2026No Comments147 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में फोरलेन सड़क पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

    पहला हादसा बभनी गांव स्थित मिट्ठू जायसवाल के धर्मकांटा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर सगमा प्रखंड के कटहर गांव जा रहे थे। इससे पहले वे अपने दोस्त किशुन उरांव को उड़ीसा जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने गए थे।

    इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।

    इलाज के दौरान तीन युवकों की मौत

    इलाज के दौरान खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव निवासी चंदन उरांव (16), मंतोष उरांव (17) और सोनू उरांव (22) की मौत हो गई। वहीं अखलेश उरांव गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

    दूसरी दुर्घटना जतपुरा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ठरकीया गांव निवासी राजू विश्वकर्मा गढ़वा से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक चलाते समय उसे नींद आ गई और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    हादसा इतना भीषण था कि राजू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में सोनबरसा गांव निवासी अतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    घटना के बाद दोनों मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    वहीं स्थानीय लोगों ने फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    Four Lane Accident Garhwa News Garhwa Police Garhwa Road Accident Highway accident Jharkhand accident news Jharkhand Latest News road accident Jharkhand Truck Bike Collision
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें

    May 16, 2026

    झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार

    May 16, 2026

    रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, गंदगी और दवा की कमी पर जताई नाराजगी

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    कोलकाता में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का उद्घाटन

    May 14, 2026148
    Don't Miss
    Garhwa

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    By Lok ChetnaMay 16, 2026147

    गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में फोरलेन सड़क पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों…

    झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें

    May 16, 2026

    झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार

    May 16, 2026

    रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, गंदगी और दवा की कमी पर जताई नाराजगी

    May 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    May 16, 2026

    झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें

    May 16, 2026

    झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार

    May 16, 2026

    रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, गंदगी और दवा की कमी पर जताई नाराजगी

    May 16, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.