Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोलकाता के ईएम बाइपास पर दर्दनाक हादसा: मेट्रो के खंभे से टकराई ऐप बाइक, चालक की मौत, महिला यात्री गंभीर

    July 1, 2026

    कोलकाता में 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम पर रोक, विक्टोरिया हाउस क्षेत्र में 30 अगस्त तक धारा 163 लागू

    July 1, 2026

    बोकारो में सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूट, जैनामोड़ में सवा लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोलकाता के ईएम बाइपास पर दर्दनाक हादसा: मेट्रो के खंभे से टकराई ऐप बाइक, चालक की मौत, महिला यात्री गंभीर
    • कोलकाता में 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम पर रोक, विक्टोरिया हाउस क्षेत्र में 30 अगस्त तक धारा 163 लागू
    • बोकारो में सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूट, जैनामोड़ में सवा लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश
    • गुमला के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव
    • रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, कई वाहन आपस में टकराए, लंबा जाम
    • रांची में फिर महंगा हुआ बालू, अवैध खनन और तस्करी के आरोपों से गरमाया मामला
    • जमशेदपुर में धारा 163 लागू: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद 6 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा, धरना-प्रदर्शन पर रोक
    • झारखंड हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में इस बार नहीं सताएगी भीषण गर्मी, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, 7 जून तक मानसून की संभावना
    Lead News

    रांची में इस बार नहीं सताएगी भीषण गर्मी, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, 7 जून तक मानसून की संभावना

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 17, 2026No Comments142 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में इस बार मौसम काफी राहत भरा बना हुआ है। लगातार आंधी, गरज-चमक और बारिश के कारण राजधानी में गर्मी का असर बेहद कम देखने को मिल रहा है।

    मई के महीने में भी लोगों को सुबह और शाम ठंडी हवाओं के साथ सुहावना मौसम महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे मौसमी सिस्टम लगातार सक्रिय रहने की वजह से गर्म हवाओं का प्रभाव कम रहा और तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

    अप्रैल में बढ़ी थी गर्मी, फिर बदला मौसम

    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रांची में दो दिनों तक तेज गर्मी दर्ज की गई थी। उस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उस समय कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं था और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क एवं गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ गया था।

    हालांकि मई की शुरुआत होते ही मौसम ने करवट ले ली। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर कम हो गया। फिलहाल राजधानी का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से कम माना जा रहा है।

    2024 रहा सबसे गर्म वर्ष

    पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 रांची के लिए सबसे गर्म साल रहा। उस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    वहीं पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक तापमान 15 मई 2017 को रिकॉर्ड किया गया था, जब रांची का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बार लगातार बदलते मौसम और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दी है।

    7 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मानसून

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष 26 मई तक केरल में मानसून के प्रवेश की संभावना है। इसके बाद मानसून की गति अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम, हवा की दिशा और तापमान पर निर्भर करेगी।

    उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में केरल पहुंचने के करीब 12 दिन बाद मानसून झारखंड में प्रवेश करता है। ऐसे में 7 जून तक मानसून के झारखंड पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    वहीं 19 मई को धनबाद और कोडरमा से सटे इलाकों में गर्जन, तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 से 22 मई तक भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

    Heatwave News IMD Weather Alert Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather update Monsoon in Jharkhand Ranchi rain news Ranchi temperature Ranchi Weather News weather forecast Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    कोलकाता के ईएम बाइपास पर दर्दनाक हादसा: मेट्रो के खंभे से टकराई ऐप बाइक, चालक की मौत, महिला यात्री गंभीर

    July 1, 2026

    कोलकाता में 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम पर रोक, विक्टोरिया हाउस क्षेत्र में 30 अगस्त तक धारा 163 लागू

    July 1, 2026

    बोकारो में सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूट, जैनामोड़ में सवा लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    कोलकाता के ईएम बाइपास पर दर्दनाक हादसा: मेट्रो के खंभे से टकराई ऐप बाइक, चालक की मौत, महिला यात्री गंभीर

    By Lok ChetnaJuly 1, 2026131

    कोलकाता: महानगर के ईएम बाइपास पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऐप-आधारित बाइक…

    कोलकाता में 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम पर रोक, विक्टोरिया हाउस क्षेत्र में 30 अगस्त तक धारा 163 लागू

    July 1, 2026

    बोकारो में सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूट, जैनामोड़ में सवा लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

    July 1, 2026

    गुमला के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    कोलकाता के ईएम बाइपास पर दर्दनाक हादसा: मेट्रो के खंभे से टकराई ऐप बाइक, चालक की मौत, महिला यात्री गंभीर

    July 1, 2026

    कोलकाता में 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम पर रोक, विक्टोरिया हाउस क्षेत्र में 30 अगस्त तक धारा 163 लागू

    July 1, 2026

    बोकारो में सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूट, जैनामोड़ में सवा लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

    July 1, 2026

    गुमला के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

    July 1, 2026
    Bihar

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.