Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड की 12 लाख छात्राओं को नवंबर से मुफ्त सेनेटरी पैड, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने को मंजूरी

    June 26, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित

    June 26, 2026

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड की 12 लाख छात्राओं को नवंबर से मुफ्त सेनेटरी पैड, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने को मंजूरी
    • झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित
    • रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप
    • नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद
    • RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
    • पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की
    • रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया
    • रांची में गैस सिलिंडर होम डिलीवरी में अनियमितता का खुलासा, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में फैक्ट्रियों की होगी सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग, मजदूरों की सुरक्षा पर सरकार सख्त : संजय यादव
    Lead News

    झारखंड में फैक्ट्रियों की होगी सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग, मजदूरों की सुरक्षा पर सरकार सख्त : संजय यादव

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 11, 2026No Comments126 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड सरकार अब राज्य के छोटे-बड़े सभी उद्योगों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी में है। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण सह उद्योग मंत्री संजय यादव ने साफ कहा है कि मजदूरों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

    सोमवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि रांची से सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए फैक्ट्रियों की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

    सुरक्षा नियमों पर सख्ती

    संजय यादव ने हाल ही में तमिलनाडु में हुए औद्योगिक हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की स्थिति देखने के बाद सरकार ने सुरक्षा नियमों को और सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है।

    मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोई भी कर्मचारी चप्पल पहनकर फैक्ट्री में काम नहीं करेगा। सभी कर्मचारियों के लिए सेफ्टी किट, हेलमेट, सुरक्षा जूते और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन को हर हाल में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

    कंपनी मालिकों के साथ होगी बैठक

    मंत्री ने बताया कि अगले सप्ताह राज्य की बड़ी और छोटी कंपनियों के मालिकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक में श्रम कानूनों के पालन, मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल के मानकों को लेकर सख्त चर्चा होगी। सरकार चाहती है कि सुरक्षा नियम सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका पालन जमीन पर भी दिखाई दे।

    अस्थायी मजदूरों के शोषण पर सरकार सख्त

    आउटसोर्सिंग और अस्थायी कर्मचारियों के मुद्दे पर भी मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां स्थायी कार्यों के लिए भी अस्थायी मजदूरों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो गलत है।

    यदि जांच में ऐसा पाया गया तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मजदूरों से कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में वे सीधे शिकायत कर सकते हैं।

    नई औद्योगिक नीति में रोजगार पर जोर

    संजय यादव ने कहा कि राज्य से युवाओं और मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकार नई औद्योगिक नीति पर काम कर रही है।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा के बाद कई बड़े निवेशकों ने झारखंड में उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है। सरकार निवेशकों की जरूरतों के अनुरूप औद्योगिक नीति में बदलाव कर रही है।

    स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

    मंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए जमीन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर गोचर भूमि के उपयोग पर भी विचार किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

    पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना

    संजय यादव ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड के नाम पर बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे।

    मंत्री ने कहा कि सरकार अब जीरो एक्सीडेंट नीति और श्रम कानूनों के सख्त पालन के साथ उद्योगों में सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है।

    Factory Safety Rules Hemant Soren government Industrial Policy Jharkhand Jharkhand government Jharkhand Industry News Labour Law News Labour Safety Rules Ranchi latest news Ranchi News Sanjay Yadav Worker Safety
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड की 12 लाख छात्राओं को नवंबर से मुफ्त सेनेटरी पैड, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने को मंजूरी

    June 26, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित

    June 26, 2026

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड की 12 लाख छात्राओं को नवंबर से मुफ्त सेनेटरी पैड, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने को मंजूरी

    By Lok ChetnaJune 26, 2026133

    रांची: झारखंड सरकार ने स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने और छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता…

    झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित

    June 26, 2026

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड की 12 लाख छात्राओं को नवंबर से मुफ्त सेनेटरी पैड, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने को मंजूरी

    June 26, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित

    June 26, 2026

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.