रांची : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भी दहशत में हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई हो सकती है।
बहू पर संदेह, पुलिस कर रही पूछताछ
मामले में मृतक की बहू पर संदेह जताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

