Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का न्योता, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात

    July 23, 2026

    जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरकारी योजनाओं का दिया गया संदेश

    July 23, 2026

    सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI टीम ने किया निरीक्षण

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का न्योता, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात
    • जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरकारी योजनाओं का दिया गया संदेश
    • सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI टीम ने किया निरीक्षण
    • डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज
    • Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद
    • JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
    • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बाघमारा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, लापरवाही पर निलंबन-बर्खास्तगी तक की चेतावनी
    Dhanbad

    बाघमारा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, लापरवाही पर निलंबन-बर्खास्तगी तक की चेतावनी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 6, 2026No Comments140 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर दो चरणों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहले सत्र में पुनरीक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों और दूसरे सत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ निलंबन अथवा बर्खास्तगी की अनुशंसा तक की जा सकती है।

    70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

    समीक्षा बैठक में बताया गया कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने शेष 30 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।

    साथ ही दावा और आपत्ति से संबंधित सभी तस्वीरें तथा बैठक की कार्यवाही निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    प्रारूप सूची के बाद भी जुड़ सकेगा नाम

    बैठक में जानकारी दी गई कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी पात्र नागरिक दावा और आपत्ति प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।

    अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास निर्धारित 12 दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मामलों को अलग रखते हुए नियमानुसार जांच की जाए।

    दोहरे नाम और दस्तावेज सत्यापन पर विशेष जोर

    बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज मतदाताओं को विशेष राहत मिलने की जानकारी दी गई। साथ ही एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर रखने पर बल दिया गया।

    खतियान उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वंशावली तैयार कर वार्ड सदस्य और मुखिया से सत्यापन कराने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

    बूथों की संख्या बढ़ाने को मिली मंजूरी

    बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बूथों की संख्या 355 से बढ़ाकर 388 करने की मंजूरी दी गई है। इससे मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

    बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी बीएलओ को प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित बूथों पर उपस्थित रहने का आदेश दिया गया।

    अनुपस्थित सुपरवाइजरों को नोटिस

    समीक्षा के दौरान कई सुपरवाइजरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों ने ऐसे कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया और कार्य में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद बरनवाल, तोपचांची अंचलाधिकारी नीलू टुड्डू, बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू, बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    Baghmara Assembly Baghmara News BLO News Dhanbad latest news Dhanbad News election commission Electoral Roll Update Jharkhand Election News Jharkhand News Rajiv Ranjan Special Intensive Revision voter list revision Voter Mapping Voter Verification
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का न्योता, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात

    July 23, 2026

    जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरकारी योजनाओं का दिया गया संदेश

    July 23, 2026

    सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI टीम ने किया निरीक्षण

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का न्योता, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन,…

    जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरकारी योजनाओं का दिया गया संदेश

    July 23, 2026

    सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI टीम ने किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का न्योता, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात

    July 23, 2026

    जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरकारी योजनाओं का दिया गया संदेश

    July 23, 2026

    सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI टीम ने किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.