Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    August 12, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
    • जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
    • रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
    • स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
    • झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
    • झारखंड में सरकारी योजनाओं पर CAG का बड़ा खुलासा: आवास योजना की 30% राशि खर्च नहीं, मनरेगा की 73% योजनाएं अधूरी
    • झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 15 अगस्त से पांच दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे, धनबाद-लोहरदगा-हजारीबाग में करेंगे समीक्षा बैठक
    • JPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा: 20 अभ्यर्थियों से वसूले 5.80 करोड़, FRO-ACF पदों के लिए 35 लाख तक की सेटिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप
    Lead News

    झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 25, 2026No Comments121 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में केंद्र सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड सहित सभी राज्यों की पुलिस और संबंधित विभागों को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए 15 सूत्रीय टास्क सौंपा है। इसके तहत मार्च 2029 तक ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

    यह निर्णय 9 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 9वीं एपेक्स लेवल एनसीओआरडी समिति की बैठक में लिया गया था। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, खपत और इसके वित्तीय नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न एजेंसियों और विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित रोडमैप की विस्तृत रिपोर्ट झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र को भेजी गई है। इसके आधार पर गृह विभाग ने एडीजी सीआईडी, एएनटीएफ, आईजी स्पेशल ब्रांच तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    नेटवर्क से लेकर मनी ट्रेल तक होगी जांच

    गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अब केवल ड्रग्स बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। तस्करी के पूरे नेटवर्क की पहचान करते हुए इसके स्रोत, बिचौलियों, वितरण चैनलों और आर्थिक लेन-देन की जांच की जाएगी। सभी मामलों में मनी ट्रेल की पड़ताल को अनिवार्य बनाया जाएगा।

    सिंथेटिक ड्रग्स और नई लैब तकनीकों पर विशेष निगरानी

    तेजी से बढ़ रहे सिंथेटिक ड्रग्स के खतरे को देखते हुए रसायनों और उत्पादन तकनीकों की निगरानी के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से नई और उभरती रासायनिक संरचनाओं पर नजर रखी जाएगी तथा संबंधित उद्योगों को भी जागरूक किया जाएगा।

    डेटा आधारित खुफिया प्रणाली होगी विकसित

    ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वस्तुओं की आवाजाही, लॉजिस्टिक नेटवर्क और भुगतान संबंधी सूचनाओं को एकीकृत करने वाली तकनीक आधारित खुफिया प्रणाली विकसित की जाएगी। इसमें सीमा शुल्क, विनिर्माण क्षेत्र और जीएसटी प्राधिकरणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    प्रत्येक जिले को बनाना होगा रोडमैप

    निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस और फॉरेंसिक विभागों को समन्वय स्थापित कर 31 मार्च 2026 तक जिला स्तर पर मादक पदार्थ नियंत्रण का विस्तृत रोडमैप तैयार करना होगा। इसके अलावा प्रत्येक राज्य और जिले को 10 प्रमुख ड्रग हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां केंद्रित कार्रवाई करनी होगी।

    शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बनेगा ड्रग फ्री जोन

    सभी शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री क्षेत्र घोषित करने का निर्देश दिया गया है। परिसरों में जागरूकता अभियान, स्वैच्छिक स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे। नशे की लत से प्रभावित छात्रों की पहचान कर उनके पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने की योजना

    युवा एवं खेल विभाग को ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी गई है, जहां नशे का खतरा अधिक है। उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखना है।

    जब्त ड्रग्स के विनष्टीकरण पर जोर

    राज्यों को जब्त किए गए मादक पदार्थों के शीघ्र विनष्टीकरण के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करने को कहा गया है। इसके लिए पुलिस नेतृत्व स्तर पर निगरानी तंत्र विकसित किया जाएगा।

    कई विभागों को मिली जिम्मेदारी

    झारखंड पुलिस के अलावा राजस्व विभाग, औषधि विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डाक विभाग, शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल विभाग, खुफिया ब्यूरो और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सहित कई एजेंसियों को इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार पहले ही राज्य में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एएनटीएफ को मजबूत बनाने और सूचना देने वालों के लिए पुरस्कार योजना लागू करने की घोषणा कर चुकी है। अब केंद्र सरकार के 15 सूत्रीय रोडमैप के बाद राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान और तेज होने की संभावना है।

    Amit Shah ANTF Jharkhand Anti Drug Campaign Anti Narcotics Action Crime News Jharkhand Drug Free Zone Drug Smuggling Network drug trafficking Home Ministry Jharkhand News Jharkhand police Narcotics Control NCORD Meeting Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    August 12, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    By Lok ChetnaAugust 12, 20260

    रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस कोटे…

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    August 12, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.