Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा

    May 16, 2026

    17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    May 16, 2026

    किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा
    • 17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर
    • मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
    • गोड्डा में 3 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे में मिला शव, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
    • झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा आंदोलन प्लान, कोर कमेटी बैठक में बनी रणनीति
    • रांची रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर निदेशक के चैंबर का घेराव
    • झारखंड टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सशर्त जमानत पर मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    Lead News

    17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 16, 2026No Comments121 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 16 से 21 मई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दूसरी ओर गढ़वा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं लू का असर भी देखने को मिल सकता है।

    17 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने 17 मई के लिए रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

    इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

    18 मई को भी खराब रहेगा मौसम

    18 मई को भी मौसम का असर कम होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

    इन इलाकों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

    कई जिलों में लू का भी खतरा

    एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं गढ़वा, पलामू और लातेहार में 16 से 18 मई तक लू चलने की आशंका जताई गई है। 17 मई को चतरा में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं।

    मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

    मेदिनीनगर में तापमान में आई गिरावट

    मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन अगले 24 घंटे में इसमें करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

    IMD Jharkhand Jharkhand Heatwave Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather Orange Alert Jharkhand Ranchi rain forecast Ranchi Weather News Thunderstorm Alert Weather Update Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा

    May 16, 2026

    किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर

    May 15, 2026

    मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    कोलकाता में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का उद्घाटन

    May 14, 2026148
    Don't Miss
    Lead News

    रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा

    By Lok ChetnaMay 16, 20260

    रांची : कांके चौक स्थित भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को…

    17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    May 16, 2026

    किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर

    May 15, 2026

    मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा

    May 16, 2026

    17-18 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    May 16, 2026

    किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर

    May 15, 2026

    मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.