Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रांची की उड़ानें डायवर्ट

    May 31, 2026

    भाषा विवाद पर बोले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जनजातीय भाषाएं हमारी पहचान लेकिन सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान

    May 31, 2026

    रांची के नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, जेयूएसएनएल ने जारी की सूचना

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रांची की उड़ानें डायवर्ट
    • भाषा विवाद पर बोले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जनजातीय भाषाएं हमारी पहचान लेकिन सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान
    • रांची के नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, जेयूएसएनएल ने जारी की सूचना
    • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन
    • रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 14 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता
    • सरायकेला में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा
    • दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां
    • पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » भाषा विवाद पर बोले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जनजातीय भाषाएं हमारी पहचान लेकिन सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान
    Dhanbad

    भाषा विवाद पर बोले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जनजातीय भाषाएं हमारी पहचान लेकिन सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 31, 2026No Comments101 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद दौरे पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाषा विवाद और वित्तीय अनियमितताओं पर रखी राय

    धनबाद : झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर शनिवार को धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे भाषा विवाद, राजस्व संग्रह, वित्तीय अनियमितताओं और राज्यसभा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।

    मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनजातीय भाषाएं राज्य की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन राज्य में रहने वाले अन्य भाषाई समुदायों की भावनाओं का भी समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।

    भाषा नीति में विभागीय स्तर पर चूक की बात स्वीकार

    भाषा विवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार की मंशा किसी भी भाषा या समुदाय को नुकसान पहुंचाने की नहीं रही है। हालांकि उन्होंने माना कि विभागीय स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए था कि किसी भाषा को अनिवार्य बनाने से पहले संबंधित क्षेत्र की भाषाई स्थिति का समुचित अध्ययन किया जाए।

    उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जो भाषा व्यापक रूप से बोली जाती है, उसे भी उचित महत्व मिलना चाहिए। किसी भी नीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि विभाजन पैदा करना।

    झारखंड में रहने वाले सभी लोग हैं झारखंडी

    मंत्री ने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भाषा को लेकर विवाद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में रहने वाले सभी लोग झारखंडी हैं और भाषा के आधार पर किसी की पहचान या अधिकारों पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जनजातीय भाषाओं के संरक्षण के साथ-साथ हिंदी, भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका, बंगला और अन्य प्रचलित भाषाओं को भी सम्मान मिलना चाहिए, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां इन भाषाओं का व्यापक उपयोग होता है।

    राजस्व संग्रह में धनबाद की भूमिका अहम

    राजस्व संग्रह के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि धनबाद राज्य का प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र है और झारखंड के राजस्व में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन किया है। कर संग्रह बढ़ाने, लंबित मामलों के निष्पादन और करदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुराने मामलों का भी निपटारा किया गया है।

    वित्तीय अनियमितताओं की हो रही जांच

    राज्य में सामने आए अतिरिक्त निकासी और वेतन भुगतान से जुड़े मामलों पर मंत्री ने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

    उन्होंने बताया कि बोकारो और हजारीबाग में सामने आए मामलों की जांच के लिए अधिकारियों की टीम भेजी गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य जिलों में भी ऐसे मामलों की जानकारी सामने आई है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

    मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल के नेतृत्व में कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल निगरानी पर जोर

    राजस्व वृद्धि और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि डिजिटल मॉनिटरिंग, ऑनलाइन कर प्रणाली, नियमित ऑडिट और जवाबदेही तय करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि धनबाद में उद्योग, खनन और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राजस्व में वृद्धि हो और वित्तीय अनियमितताओं की संभावना कम हो सके।

    राज्यसभा चुनाव पर भी दिया बयान

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि झारखंड में केवल कांग्रेस नहीं, बल्कि पूरे महागठबंधन के दृष्टिकोण से निर्णय लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो निर्णय लेंगे, वह सभी सहयोगी दलों को स्वीकार होगा। झामुमो, कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के अन्य दल मिलकर चुनाव में भाग लेंगे।

    Commercial Tax Jharkhand Dhanbad News Finance Minister Jharkhand Hemant Soren Jharkhand government Jharkhand News Language Controversy Jharkhand Radhakrishna Kishore Rajya Sabha Election
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रांची की उड़ानें डायवर्ट

    May 31, 2026

    रांची के नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, जेयूएसएनएल ने जारी की सूचना

    May 31, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रांची की उड़ानें डायवर्ट

    By Lok ChetnaMay 31, 2026101

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित रांची : झारखंड…

    भाषा विवाद पर बोले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जनजातीय भाषाएं हमारी पहचान लेकिन सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान

    May 31, 2026

    रांची के नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, जेयूएसएनएल ने जारी की सूचना

    May 31, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रांची की उड़ानें डायवर्ट

    May 31, 2026

    भाषा विवाद पर बोले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जनजातीय भाषाएं हमारी पहचान लेकिन सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान

    May 31, 2026

    रांची के नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, जेयूएसएनएल ने जारी की सूचना

    May 31, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाताओं का हुआ सत्यापन

    May 30, 2026
    Bihar

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026

    समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, 14 लोगों की नाव पलटी, 2 की मौत और 5 लापता

    May 28, 2026

    पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल; परसा बाजार के पास हुई घटना से यात्रियों में दहशत

    May 26, 2026

    बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, सरकार ने ऊर्जा विभाग को दिए तेज कार्रवाई के निर्देश

    May 26, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.