Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे 7 मुकाबले

    July 15, 2026

    युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की 6 खिलाड़ियों को मिला मौका

    July 15, 2026

    रांची में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, थार चालक विश्राम उरांव गिरफ्तार, वाहन जब्त

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे 7 मुकाबले
    • युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की 6 खिलाड़ियों को मिला मौका
    • रांची में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, थार चालक विश्राम उरांव गिरफ्तार, वाहन जब्त
    • अमेरिकी सीनेट में नया विधेयक पेश, रूस से तेल खरीदने पर भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100% आयात शुल्क का प्रस्ताव
    • सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोप में दो विधि छात्र गिरफ्तार, अदालत की कार्यवाही बाधित करने का आरोप
    • अमरनाथ यात्रा 2026 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
    • 25 जुलाई से होगी मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
    • हजारीबाग में 1,190 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, बिहार भेजी जानी थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 25 जुलाई से होगी मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
    Lead News

    25 जुलाई से होगी मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 15, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित की जाएगी।

    21 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी कार्यदिवस में आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो अभ्यर्थी 24 जुलाई तक कार्यदिवस में लिखित आवेदन देकर उसमें सुधार करा सकते हैं। आवेदन में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा।

    समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

    परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक और आइरिस सत्यापन की व्यवस्था की गई है। इसलिए पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक तथा दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

    ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी

    अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—

    • प्रवेश पत्र
    • चार पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो
    • वैध फोटो पहचान पत्र

    आयोग ने परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें, खाद्य सामग्री, बैग तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लाने पर प्रतिबंध लगाया है। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    परीक्षा कार्यक्रम

    • 25 जुलाई
      • प्रथम पाली: प्रथम प्रश्नपत्र
      • द्वितीय पाली: द्वितीय प्रश्नपत्र
    • 26 जुलाई
      • प्रथम पाली: तृतीय प्रश्नपत्र
      • द्वितीय पाली: चतुर्थ प्रश्नपत्र
    • 27 जुलाई
      • प्रथम पाली: पंचम प्रश्नपत्र
      • द्वितीय पाली: षष्ठम प्रश्नपत्र

    आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से प्रत्येक प्रश्नपत्र की परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।

    Competitive Exam Jharkhand News Jharkhand Public Service Commission JPSC JPSC Admit Card JPSC Civil Services Mains 2025 JPSC Exam Date JPSC Main Exam Ranchi News Sarkari Naukri
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे 7 मुकाबले

    July 15, 2026

    रांची में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, थार चालक विश्राम उरांव गिरफ्तार, वाहन जब्त

    July 15, 2026

    अमेरिकी सीनेट में नया विधेयक पेश, रूस से तेल खरीदने पर भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100% आयात शुल्क का प्रस्ताव

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026241

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026160

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे 7 मुकाबले

    By Lok ChetnaJuly 15, 20260

    रांची : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश और एशिया के सबसे पुराने एवं…

    युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की 6 खिलाड़ियों को मिला मौका

    July 15, 2026

    रांची में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, थार चालक विश्राम उरांव गिरफ्तार, वाहन जब्त

    July 15, 2026

    अमेरिकी सीनेट में नया विधेयक पेश, रूस से तेल खरीदने पर भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100% आयात शुल्क का प्रस्ताव

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे 7 मुकाबले

    July 15, 2026

    रांची में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, थार चालक विश्राम उरांव गिरफ्तार, वाहन जब्त

    July 15, 2026

    अमेरिकी सीनेट में नया विधेयक पेश, रूस से तेल खरीदने पर भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100% आयात शुल्क का प्रस्ताव

    July 15, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोप में दो विधि छात्र गिरफ्तार, अदालत की कार्यवाही बाधित करने का आरोप

    July 15, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.