Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप

    June 25, 2026

    25 जून 1975 को क्यों लगा था आपातकाल, 51 साल बाद भी क्यों जारी है बहस?

    June 25, 2026

    रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन, युवाओं ने नशामुक्त झारखंड का लिया संकल्प

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप
    • 25 जून 1975 को क्यों लगा था आपातकाल, 51 साल बाद भी क्यों जारी है बहस?
    • रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन, युवाओं ने नशामुक्त झारखंड का लिया संकल्प
    • दूधिया में सेना ने बनाया अस्थायी फुट ब्रिज, महीनों बाद बहाल हुआ पैदल संपर्क
    • फा. आनंद डेविड खलखो बने रांची महाधर्मप्रांत के नए सहायक धर्माध्यक्ष, कैथोलिक समुदाय में खुशी की लहर
    • बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, झारखंड के मुद्दों को मजबूती से उठाने का किया वादा
    • लाखों का हेल्थ इन्फॉर्मेशन कियोस्क बेकार, डॉक्टरों के रोस्टर और दवाओं की जानकारी के लिए भटक रहे मरीज
    • कांके रोड पर दर्दनाक हादसा, राम मंदिर के पास बाइक सवार की मौके पर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » खूंटी नगर पंचायत के कई वार्डों में पीसीसी और फेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास
    Khunti

    खूंटी नगर पंचायत के कई वार्डों में पीसीसी और फेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 24, 2026No Comments130 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी: नगर पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित पीसीसी और फेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी और नगर उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

    विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं का शुभारंभ

    शिलान्यास कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 18 के टंगरा टोली में दुर्गा हासा, पांडू पूर्ति एवं एतवा टूटी के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। वहीं वार्ड संख्या 14 के दादूलघाट स्थित अनिरुद्ध मुखिया कॉलोनी में भी पीसीसी पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया।

    इसके अलावा वार्ड संख्या 13 के कटहल टोली में भक्तु साहू के घर से महावीर साहू के घर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। वार्ड संख्या 5 के साके टोली में महादेव पहन के घर के समीप तथा वार्ड संख्या 7 में सुदामा मिश्र के घर से बाबू मिश्रा के घर तक फेवर ब्लॉक पथ निर्माण योजना की आधारशिला रखी गई।

    वहीं वार्ड संख्या 8 में सुभाष के घर से राजेश के घर तक और वार्ड संख्या 9 में राजेश कुमार के घर से नया तालाब होते हुए रॉबिन नायक के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

    विकास कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : विधायक

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, नाली और अन्य जनहित योजनाओं के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    प्रत्येक वार्ड की जरूरतों के अनुसार हो रहा विकास : रानी टूटी

    नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

    उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने और योजनाओं की निगरानी में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।

    बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टिदी प्रियंक मिंज, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, अभियंता काली केशव, अंकित कुमार लकड़ा, बिपिन महतो, दिलीप महतो समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

    infrastructure development Jharkhand Development News Jharkhand News Khunti Development News Khunti Latest News Khunti Nagar Panchayat Khunti News Khunti Ward Development Paver Block Road PCC Road Construction Ram Surya Munda Rani Tuti Road Construction Khunti Rural Development Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप

    June 25, 2026

    25 जून 1975 को क्यों लगा था आपातकाल, 51 साल बाद भी क्यों जारी है बहस?

    June 25, 2026

    रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन, युवाओं ने नशामुक्त झारखंड का लिया संकल्प

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप

    By Lok ChetnaJune 25, 2026121

    रांची: देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की…

    25 जून 1975 को क्यों लगा था आपातकाल, 51 साल बाद भी क्यों जारी है बहस?

    June 25, 2026

    रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन, युवाओं ने नशामुक्त झारखंड का लिया संकल्प

    June 25, 2026

    दूधिया में सेना ने बनाया अस्थायी फुट ब्रिज, महीनों बाद बहाल हुआ पैदल संपर्क

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप

    June 25, 2026

    25 जून 1975 को क्यों लगा था आपातकाल, 51 साल बाद भी क्यों जारी है बहस?

    June 25, 2026

    रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन, युवाओं ने नशामुक्त झारखंड का लिया संकल्प

    June 25, 2026

    दूधिया में सेना ने बनाया अस्थायी फुट ब्रिज, महीनों बाद बहाल हुआ पैदल संपर्क

    June 25, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.