Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जेपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की, बदले 5 सवालों के जवाब, अब संशोधित रिजल्ट का इंतजार

    June 2, 2026

    रांची को मिलेगी 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, कोकर-जामचुआं सब स्टेशन और टाटीसिलवे वर्कशॉप तीन महीने में होंगे शुरू

    June 2, 2026

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जेपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की, बदले 5 सवालों के जवाब, अब संशोधित रिजल्ट का इंतजार
    • रांची को मिलेगी 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, कोकर-जामचुआं सब स्टेशन और टाटीसिलवे वर्कशॉप तीन महीने में होंगे शुरू
    • झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना
    • पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, एडीजी मनोज कौशिक ने किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, विद्यार्थियों को मिलेगी ई-साइकिल, रोजगार योजना और छात्रावासों की हुई समीक्षा
    • डॉक्टर की असली पहचान उसकी संवेदनशीलता है, एआई नहीं ले सकती मानवीय भावनाओं की जगह : राज्यपाल संतोष गंगवार
    • भू-माफियाओं और अपराधियों को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की चेतावनी, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
    • जेईई एडवांस्ड 2026 में पर्सिस्टेंस एजुकेशन के 7 छात्रों ने हासिल की सफलता, संस्थान में जश्न का माहौल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जेपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की, बदले 5 सवालों के जवाब, अब संशोधित रिजल्ट का इंतजार
    Lead News

    जेपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की, बदले 5 सवालों के जवाब, अब संशोधित रिजल्ट का इंतजार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 2, 2026No Comments98 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। आयोग के इस फैसले के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें संशोधित परिणाम, नई कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर टिकी हुई हैं।

    आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 138 पदों पर नियुक्ति के लिए 10 मार्च 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने तीन बार मॉडल उत्तर जारी किए थे और 2 जुलाई 2024 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम तथा कटऑफ प्रकाशित किया था। उस समय कुल 1797 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

    मॉडल उत्तर और आरक्षण को लेकर शुरू हुआ विवाद

    परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने मॉडल उत्तर में त्रुटियों की शिकायत की थी। इसके साथ ही आरक्षण नीति और दिव्यांग कोटा को लेकर भी सवाल उठाए गए। मामला धीरे-धीरे कानूनी विवाद में बदल गया और झारखंड हाईकोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

    अभ्यर्थियों का आरोप था कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद आयोग संशोधित परिणाम जारी करने में देरी कर रहा है। इसी मामले को लेकर आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका भी दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने आयोग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कड़ी टिप्पणी की थी। विवाद के कारण मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया भी लंबे समय तक अटकी रही।

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-की

    सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी 2026 को आयोग को संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सोमवार को जेपीएससी ने फाइनल आंसर-की जारी कर दी।

    नई आंसर-की में 100 प्रश्नों में से पांच प्रश्नों के उत्तरों में बदलाव किया गया है, जबकि दो प्रश्नों को पूरी तरह से हटाया गया है। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और मेरिट सूची प्रभावित हो सकती है।

    फाइनल आंसर-की में यह भी सामने आया कि तीन ऐसे प्रश्न थे, जिनके सभी विकल्प गलत थे। ऐसे मामलों में आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को समान लाभ देने का निर्णय लिया है। इन तीनों प्रश्नों के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को एक-एक अंक प्रदान किया जाएगा।

    अब संशोधित रिजल्ट और नई मेरिट लिस्ट का इंतजार

    फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब आयोग को संशोधित परिणाम, नई कटऑफ और मेरिट सूची जारी करनी होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा की नई तिथि की घोषणा किए जाने की संभावना है।

    करीब दो वर्षों से भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि अब चयन प्रक्रिया में तेजी आएगी और मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ होगा।

    अगस्त 2023 से चल रही है भर्ती प्रक्रिया

    सिविल जज (जूनियर डिविजन) भर्ती प्रक्रिया अगस्त 2023 से संचालित की जा रही है। कुल 138 रिक्त पदों में 60 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं।

    इसके अलावा 28 पद अनुसूचित जनजाति, 12 पद अनुसूचित जाति, 10 पद पिछड़ा वर्ग-1, 15 पद पिछड़ा वर्ग-2 तथा 13 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

    करीब दो साल से जारी इस भर्ती प्रक्रिया में फाइनल आंसर-की का प्रकाशन एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। अब हजारों अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम और मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा का इंतजार है।

    Civil Judge Preliminary Exam Civil Judge Vacancy Jharkhand Jharkhand Civil Judge Recruitment Jharkhand government jobs Jharkhand Jobs News JPSC Answer Key JPSC Civil Judge 2024 JPSC Civil Judge Exam JPSC Cut Off JPSC Latest News JPSC merit list JPSC Recruitment 2024 JPSC Result Update Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची को मिलेगी 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, कोकर-जामचुआं सब स्टेशन और टाटीसिलवे वर्कशॉप तीन महीने में होंगे शुरू

    June 2, 2026

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना

    June 2, 2026

    पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, एडीजी मनोज कौशिक ने किया सम्मानित

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    जेपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की, बदले 5 सवालों के जवाब, अब संशोधित रिजल्ट का इंतजार

    By Lok ChetnaJune 2, 202698

    रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 को…

    रांची को मिलेगी 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, कोकर-जामचुआं सब स्टेशन और टाटीसिलवे वर्कशॉप तीन महीने में होंगे शुरू

    June 2, 2026

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना

    June 2, 2026

    पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, एडीजी मनोज कौशिक ने किया सम्मानित

    June 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जेपीएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की, बदले 5 सवालों के जवाब, अब संशोधित रिजल्ट का इंतजार

    June 2, 2026

    रांची को मिलेगी 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, कोकर-जामचुआं सब स्टेशन और टाटीसिलवे वर्कशॉप तीन महीने में होंगे शुरू

    June 2, 2026

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना

    June 2, 2026

    पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, एडीजी मनोज कौशिक ने किया सम्मानित

    June 2, 2026
    Bihar

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026

    समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, 14 लोगों की नाव पलटी, 2 की मौत और 5 लापता

    May 28, 2026

    पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल; परसा बाजार के पास हुई घटना से यात्रियों में दहशत

    May 26, 2026

    बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, सरकार ने ऊर्जा विभाग को दिए तेज कार्रवाई के निर्देश

    May 26, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.