धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक और सिंह मैंशन परिवार के सदस्य संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को लेकर समर्थकों और परिजनों में चिंता का माहौल है।

रागिनी सिंह ने दी जानकारी

झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संजीव सिंह की खराब तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संजीव सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने की अपील की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कठिन समय भी गुजर जाएगा और जनता के आशीर्वाद से सब ठीक होगा।

सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़

पूर्व विधायक संजीव सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में बेचैनी फैल गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों का तांता लग गया है। कई स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उनकी सलामती की दुआ की है।

हाल ही में जेल से रिहा हुए थे संजीव सिंह

संजीव सिंह हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए थे। वह अपने चचेरे भाई और झरिया के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड समेत चार लोगों की हत्या के मामले में आठ साल तक जेल में बंद रहे। 11 अगस्त को उन्हें बेल पर रिहाई मिली थी।

27 अगस्त को आने वाला है अहम फैसला

धनबाद कोर्ट में 27 अगस्त को नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़ा अहम फैसला आने वाला है। ऐसे समय में संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर झरिया और धनबाद क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें

Hazaribagh News: हजारीबाग में नक्सली वारदात, सीसीएल परियोजना की गाड़ियों को बनाया निशाना

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version