Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 22 किलोमीटर दूर पिठोरिया स्थित शिव मंदिर इन दिनों चर्चा में है। सावन मास के अवसर पर जहां पूरे देश में भगवान शिव की आराधना चरम पर होती है, वहीं पिठोरिया का यह मंदिर एक अनोखी परंपरा के कारण विशेष रूप से सुर्खियों में है। यहां शिवलिंग की पूजा से पहले रावण की विधिवत वंदना की जाती है। रावण की पूजा की परंपरा पिठोरिया शिव मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मंदिर में प्रवेश से पूर्व भक्त रावण की मूर्ति के दर्शन करते हैं। मंदिर के शिखर पर शिवभक्ति में…
रांची (झारखंड): सावन की दूसरी सोमवारी पर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने “बोल बम” के जयघोष के साथ स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह 3 बजे से शुरू हुआ शिव भक्तों का पहुंचना सोमवार तड़के 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए पहाड़ी मंदिर तक पहुंचे। शिवलिंग…
जमशेदपुर (झारखंड): झारखंड में लगातार हो रही हाथियों की मौत को लेकर वरिष्ठ विधायक और पर्यावरणविद् सरयू राय ने राज्य सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, और हाथियों की मौत की घटनाएं इसी का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। हाथियों की मौत के पीछे मानव-वन्यजीव संघर्ष सरयू राय ने बताया कि हाल ही में झाड़ग्राम जिले के बसंतपुर स्टेशन के पास तीन हाथियों की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी। इससे पहले मुसाबनी क्षेत्र में बिजली के करंट से…
रांची (झारखंड): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से एक विशेष पहल ‘सम्मान आपके द्वार पर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभिनव आयोजन के अंतर्गत संस्कार भारती की टीम ने दो विशिष्ट गुरुओं – माया वर्मा और पद्मश्री मुकुंद नायक को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Ranchi News: माया वर्मा को संगीत, लोकगीत और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान माया वर्मा, जो वर्षों से संगीत और लोकगीत के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी…
रांची (झारखंड): झारखंड के लातेहार जिले में एक मिशनरी स्कूल में कथित नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए पॉक्सो कानून की अनदेखी का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि न सिर्फ मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि पॉक्सो कोर्ट की निष्क्रियता भी पीड़ितों को न्याय से वंचित कर रही है। BJP का आरोप: लातेहार यौन शोषण मामले में शिक्षा सचिव और प्रशासन…
रांची (झारखंड): झारखंड की राजधानी रांची जल्द ही एशिया के सबसे बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मेज़बानी करने जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना ‘रिम्स टू’ (RIMS-II) की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह अस्पताल अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, फरीदाबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और आकार, तकनीकी सुविधाओं व इलाज की गुणवत्ता के मामले में एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा मेडिकल संस्थान होगा। एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल रांची में: रिम्स टू प्रोजेक्ट से झारखंड बनेगा मेडिकल हब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने…
हजारीबाग (झारखंड): कारगिल युद्ध में अपनी सेवाएं दे चुके 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह का शव बुधवार सुबह हजारीबाग जिले के डंडई कला गांव में एक पुल के नीचे मोटरसाइकिल समेत बरामद किया गया। इस घटना ने न केवल पूरे गांव को सन्न कर दिया, बल्कि परिजनों ने इसे साजिशन हत्या करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अर्जुन सिंह की संदिग्ध मौत ने जगाई पुराने ज़ख्मों की याद भारतीय सेना के रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह, जो कारगिल युद्ध के दौरान मैकेनिकल यूनिट में तैनात थे, मंगलवार शाम से लापता थे। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों को…
धनबाद: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा जीतपुर कोल माइंस बंद करने के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMU) ने इसे एक “गंभीर साजिश” करार देते हुए केंद्र सरकार और SAIL प्रबंधन से निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की है। यूनियन का दावा है कि यह खान न सिर्फ आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि हज़ारों मजदूरों की रोज़ी-रोटी से भी जुड़ी हुई है। 109 वर्षों से संचालित हो रही जीतपुर कोल माइंस: RCMU ने जताई चिंता RCMU के राष्ट्रीय महासचिव एके झा ने कहा कि जीतपुर कोल माइंस का…
Jharkhand News: झारखंड पुलिस के 40 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित, 5 IPS अधिकारियों को भी मिलेगा पदक
RANCHI (JHARKHAND) — झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय योगदान देने वाले 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्यपाल पदक, मुख्यमंत्री पदक और पुलिस पदक से सम्मानित करने की अधिसूचना जारी की है। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में पांच IPS अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक वितरण आगामी झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर 2025) के अवसर पर किया जाएगा। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह सूची पुलिस महानिदेशक कार्यालय की अनुशंसा पर जारी की है, जिसमें तीन श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित हैं: विशिष्ट सेवा के लिए 3 अधिकारी होंगे सम्मानित विशिष्ट…
रांची/नई दिल्ली (Jharkhand CBI News) – केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) से जुड़े कोयला वसूली रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। CCL के तीन कर्मचारियों समेत एक बाहरी व्यक्ति को अवैध वसूली और कोयला तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। यह मामला अरगड़ा कोलियरी और गिद्दी-A प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है, जहां ट्रकों से ₹1800 प्रति ट्रक की दर से अवैध वसूली की जा रही थी। CCL Scam News: मुख्य आरोपी की महीने में ₹10 लाख तक की कमाई CBI की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस…