Author: Lokchetna

Ranchi : कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में झारखंड सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।दो दिन पहले ही धोनी की हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी मुलाकात के बाद इस पहल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। झारखंड पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एमएस धोनी को ब्रांड…

Read More

Ranchi : बाबा राइस मिल ग्रुप और उससे जुड़े कमीशन एजेंटों के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने झारखंड और बिहार के पांच शहरों – रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद में एक साथ 42 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक नकद, जेवरात और अचल संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को आशंका है कि चावल कारोबार की आड़ में बड़े पैमाने पर आय छिपाई गई और लेनदेन को सही तरीके…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोबा मंदिर के पास स्थित एक रिहायशी मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें 85 वर्षीय वृद्ध महिला शोभा मुखर्जी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 से 3:30 बजे के बीच हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा लपटों की चपेट में आ गया। उस समय शोभा मुखर्जी कमरे में अकेली…

Read More

Ranchi : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ बड़ी छापेमारी कार्रवाई शुरू की है। राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग और बिहार के कुछ प्रमुख जिलों में विभाग की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को इनपुट मिला था कि कई बड़े कारोबारी अपनी वास्तविक आय छिपाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर यह समन्वित कार्रवाई की गई है। वर्ष 2026 में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी छापेमारी मानी जा रही है। अचानक हुई…

Read More

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के साथ ही झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को पत्र लिखकर पार्टी से मौका देने का आग्रह किया है। अपने पत्र में संजीव सिंह ने खुद को भाजपा का एक अनुशासित और समर्पित सिपाही बताते हुए लिखा है कि वे हमेशा संगठन की विचारधारा और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर चलते…

Read More

Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। विसर्जन जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में…

Read More

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात रांची लाए गए। जैसे ही शहीदों के पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। भारतीय सेना, जिला प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर जवानों को अंतिम सलामी दी। एयरपोर्ट परिसर में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के वरीय पदाधिकारी…

Read More

Ramgarh : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में मां छिन्नमस्तिके के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और सक्षम हाथों में है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की ओर बुरी नजर रखने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गुरुवार शाम दो…

Read More

Ranchi : झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे राज्यवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। कुछ दिन पहले तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था, लेकिन अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, इसके बाद आने वाले चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। तापमान के आंकड़ों पर नजर…

Read More

Jamtara : Jamtara के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह मोड़ पर बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आपसी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने वाले युवक का निशाना किसी अन्य व्यक्ति पर था, लेकिन दुर्भाग्यवश ईदगाह मोड़ पर चप्पल की दुकान चला रहे इरशाद अंसारी (पिता–शमसुद्दीन अंसारी) गोली की चपेट में आ गए। इरशाद अंसारी के गर्दन में गोली लगी है। घटना में करीब चार राउंड फायरिंग की बात…

Read More