Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Dhanbad News: धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित
- रांची में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Author: Lokchetna
Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा
Jamshedpur: मानगो नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संध्या सिंह ने साकची आमबागान मैदान से ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के जोश के बीच नामांकन जुलूस निकाला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और जीत का भरोसा जताया। पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल उत्सव जैसा नजर आया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं ने संध्या सिंह…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार, 3 फरवरी से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं। इस वर्ष कुल 7,48,182 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें मैट्रिक के 4,23,861 और इंटरमीडिएट के 3,24,321 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए राज्यभर में कुल 1,989 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मैट्रिक के लिए 1,232 और इंटर के लिए 757 केंद्र शामिल हैं। जैक प्रशासन ने इस बार कदाचार पर पूरी तरह लगाम लगाने के उद्देश्य से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी…
Ranchi: बुंडू प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ACB को आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB ने पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया,…
धनबाद: धनबाद के सरायढेला इलाके में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दो बम फेंके, जिनमें से एक आवास परिसर के भीतर फटा, जबकि दूसरा मुख्य गेट के बाहर गिरा। अचानक हुए इस विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक…
धनबाद: इंडियन आइडल में झारखंड के धनबाद से ताल्लुक रखने वाले प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन-16 के टॉप-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोयलांचल की धरती से निकलकर देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो तक पहुंचना अभिषेक की मेहनत और लगन का प्रमाण है। टॉप-12 में चयन के बाद अब अभिषेक लाइव गाला राउंड में नजर आएंगे। इंडियन आइडल सीजन-16 का प्रसारण शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर किया जा रहा है। इस सप्ताहांत से शुरू हो रहे पहले गाला राउंड को “प्रीमियम पार्टी राउंड” नाम दिया गया है,…
रांची : शहर में 11 केवीए बिरसा फीडर से संचालित बिजली आपूर्ति आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाने के कारण इस अवधि में आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती का असर बंधु नगर, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें।
पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है। कुसडी इलाके में अंधविश्वास के चलते पति-पत्नी और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान विजय भुइयां, उनकी पत्नी और उनके बेटे के रूप में हुई है। घटना स्थल पांकी थाना से लगभग 35 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। पांकी थाना प्रभारी के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव में तीन लोगों…
Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल की दीवार तोड़कर रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। तीसरे दिन जारी हड़ताल के बीच हालात उस समय बिगड़े, जब कथित तौर पर कुछ अधिवक्ताओं और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में गाली-गलौज और पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप…
डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग
Garhwa : गढ़वा जिले में डंडा प्रखंड सह अंचल और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता समाप्त किए जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दोनों प्रशासनिक इकाइयों की मान्यता यथावत बनाए रखने की मांग की है। मिथिलेश ठाकुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गढ़वा जिला आज़ादी के बाद से ही स्वतंत्र अस्तित्व की लड़ाई लड़ता रहा है और 1991 में इसे पलामू से अलग कर जिला बनाया गया। झारखंड राज्य…
Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है, वहीं दूसरी ओर अवैध विदेशी शराब तस्करी के प्रयास को भी नाकाम किया गया है। इन कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 7 तस्कर गिरफ्तार पहली कार्रवाई के तहत हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सात तस्करों…