Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
रांची में आयोजित होगी परीक्षा रांची: झारखंड राज्य पुलिस के ट्रेड संवर्ग जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीमित विभागीय परीक्षा 24 सितंबर 2025 को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन चतुर्थ श्रेणी के जवानों के लिए है, जो पुलिस सेवा में सिपाही पद पर पदोन्नति पाना चाहते हैं। लिखित और मौखिक परीक्षा का पैटर्न आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पुलिस सेवा में पदोन्नति और वर्दी पहनने का अधिकार…
रांची : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य के पूर्व मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी (केएन त्रिपाठी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। बॉडीगार्ड्स के साथ दुर्व्यवहार का आरोप पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, लातेहार जिले में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी — आरक्षी 632 रविंद्र रिखियासन और आरक्षी 592 गोपाल सिंह — सड़क जाम की स्थिति में आम लोगों को हटाने का काम कर रहे थे। इसी…
GST Council Meeting में बड़े फैसलों की उम्मीद रांची : गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की 56वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण बदलावों पर मुहर लगने की संभावना है। करीब 400 वस्तुओं पर टैक्स दरों में बदलाव से आम जनता को राहत और कुछ चीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। नई दरों से खाने-पीने की चीजें, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे, जबकि पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक महंगे हो जाएंगे। खाने-पीने की चीजों पर घटेगा GST GST दर में कटौती के बाद नमकीन, भुजिया, आइसक्रीम और ड्राईफ्रूट जैसी वस्तुएं अब पहले से सस्ती मिलेंगी। प्रस्तावित बदलाव के तहत इन…
पलामू : जिले में नई शराब दुकानों के संचालन से पहले ही विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। हरिहरगंज प्रखंड के पथरा गांव में ग्रामीणों ने ग्रामसभा आयोजित कर शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि गांव में प्रस्तावित दुकान को तत्काल निरस्त किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पथरा गांव तीन ओर से बिहार के औरंगाबाद जिले से घिरा हुआ है। पहले से ही शराब की अवैध बिक्री एक गंभीर समस्या है। ऐसे में नई दुकान खुलने से नशाखोरी बढ़ेगी और गांव का सामाजिक…
रांची: करमा पर्व के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (CM Maiyya Samman Yojana) के तहत रांची जिले की 3.78 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 2500-2500 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है। इस मद से जिले की महिलाओं को कुल 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया। महिलाओं के खातों में भेजी गई सम्मान राशि अगस्त माह की यह आर्थिक सहायता राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी गई है। योजना…
रांची: झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति 2025 (Excise Policy 2025) सोमवार से राजधानी रांची में लागू हो गई। इस नीति के तहत जिले की 150 शराब दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रणाली से किया गया है। इनमें से 138 दुकानों का लाइसेंस और साइट वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है और बिक्री की शुरुआत कर दी गई है। शेष दुकानों पर भी जल्द शराब की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। पहले दिन देर से हुई शुरुआत नीति लागू होने के पहले दिन सप्लाई में विलंब के कारण शाम 5 बजे के बाद से ही शराब की बिक्री शुरू हो पाई।…
रांची: लैंगिक असमानता (Gender Inequality) आज भी एक गंभीर सामाजिक और वैश्विक समस्या बनी हुई है। महिलाएं कार्यस्थल और घर दोनों जगह भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करती हैं, वहीं थर्ड जेंडर समुदाय को समाज में पूरी मान्यता नहीं मिल पाई है। ऐसे माहौल में झारखंड के युवाओं के लिए एक नई पहल की जा रही है, जिसके तहत जेंडर समानता (Gender Equality) और संवेदनशीलता पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन होगा। फाउंडेशन ने किया समझौता अगधबोध फाउंडेशन के फाउंडिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रदीप गुप्ता ने फिया फाउंडेशन के साथ एक एमओयू (MoU) साइन किया है। इस साझेदारी के तहत झारखंड…
रांची: झारखंड के पांच दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी (Jharkhand Divyang Cricket Players) इंडियन पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग कप 2025 (Indian Para Cricket Premier League 2025) में भाग लेने के लिए कोयंबटूर, तमिलनाडु रवाना हुए। रांची रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से फूल-मालाओं और उपहारों के साथ सम्मानित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। चयनित खिलाड़ियों की सूची झारखंड से चयनित पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं – फाउंडेशन की ओर से खिलाड़ियों के लिए दिव्यांग पास भी बनवाया गया, ताकि यात्रा और…
हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha Protest) ने देर रात हजारीबाग शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता (Shefali Gupta Statement) ने कहा कि “पूरा देश किसी भी प्रकार के अपमान को सहन नहीं करेगा।” कांग्रेस मंच से की गई टिप्पणी के खिलाफ आक्रोश भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक मंच से ऐसी टिप्पणी की, जिससे न केवल व्यक्तिगत गरिमा आहत हुई, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों (Indian…
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में मंगलवार सुबह रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 (NH-39 Road Accident) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सीआरपीएफ कैंप (CRPF Camp) के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एनएच-39 पर सड़क हादसा, मौके पर जुटी भीड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह लगभग 7 बजे की है। जैसे ही युवक को वाहन ने टक्कर मारी, आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत लातेहार पुलिस (Latehar Police) को इसकी सूचना दी। मृतक की शिनाख्त…