Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट रांची : झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Ranchi) ने शनिवार को रांची सहित 9 जिलों में बारिश और ठनका गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि इन जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, जिन 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें रांची, गढ़वा, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, खूंटी, पाकुड़,…
दुर्गा सोरेन स्मारक पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन रविवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शत-शत नमन किया। झारखंड आंदोलन में दुर्गा सोरेन की अहम भूमिका श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर…
प्रशासनिक फैसलों के विरोध में उमड़ा जनसैलाब पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सोमवार को एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में मानकी-मुंडा प्रतिनिधि, छात्र संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य डीसी चंदन कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराना था। सुबह से ही लोग खुट्टकटी मैदान में जुटने लगे और पारंपरिक परिधानों में हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। नारेबाजी और पदयात्रा से गूंजा शहर जन आक्रोश रैली खुट्टकटी मैदान से निकलकर सरायकेला मोड़ स्थित आयुक्त कार्यालय तक…
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड ATS की संयुक्त कार्रवाई रांची: रांची पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस (ATS Jharkhand) की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह इस्लामनगर, लोअर बाजार थाना क्षेत्र से आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, टीम ने कार्रवाई के दौरान तबरक लॉज में छापेमारी कर संदिग्ध को पकड़ा। इसके साथ ही, पलामू जिले से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आतंकी असहर दानिश का बैकग्राउंड…
UPSC परीक्षा के लिए रांची प्रशासन की तैयारियां रांची: रांची में 14 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CDS-II और NDA & NA-II परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 24 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार,…
उंटारी रोड थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप पलामू : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना प्रभारी प्रदीप दुबे को एसपी रीष्मा रमेशन ने निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि एक मारपीट मामले को मैनेज कराने के लिए उन्होंने दोनों पक्षों से समझौता करने की कोशिश की। वायरल ऑडियो से खुला राज घटना तब उजागर हुई जब एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इस ऑडियो में थाना प्रभारी प्रदीप दुबे को एक पक्ष से यह कहते सुना गया कि दूसरे पक्ष को 50 हजार रुपये देकर मामला रफा-दफा कर दिया जाए। जैसे ही यह ऑडियो सोशल मीडिया पर फैला,…
रांची में नेता प्रतिपक्ष का हमला रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड के दुरुपयोग को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जनता का हक मारने वाले भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा और उन पर सीबीआई जांच कराई जाएगी। खनन संपदा और स्थानीय समस्याएं मरांडी ने कहा कि झारखंड में देश की लगभग 40 प्रतिशत खनिज संपदा मौजूद है। इन खनिजों के दोहन से राज्य और देश का औद्योगिक विकास तो होता है, लेकिन खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोग गंभीर स्वास्थ्य…
रांची: झारखंड की राजधानी में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। रांची में चल रही होमगार्ड नियुक्ति के विरुद्ध झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका देवराज चातर की ओर से दाखिल की गई है। किन अधिकारियों को बनाया गया पक्षकार दायर याचिका में रांची जिले के उपायुक्त (DC Ranchi), होमगार्ड DIG, गृह सचिव, जिला समादेष्टा रांची और अन्य संबंधित अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है। याचिका में उठाई गई आपत्तियां याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि होमगार्ड भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 पर रोक लगाई जाए। याचिका में विशेष रूप से…
गिरिडीह कोल साइडिंग पर चोरों का धावा गिरिडीह: गिरिडीह जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की कोल साइडिंग पर चोरों और अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की देर रात दर्जनों की संख्या में चोरों ने सीसीएल के सीपी साइडिंग पर हमला कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और भारी मात्रा में कोयला लेकर चोर फरार हो गए। सीसीएल कर्मियों और सुरक्षा गार्डों पर हमला सूत्रों के अनुसार, रात करीब 11:45 बजे कोयला चोरी करने आए चोरों ने अचानक साइडिंग पर धावा बोला। वहां मौजूद CCL कर्मियों और सुरक्षा गार्डों…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार सुबह हुई एक बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी दामोडीह गांव स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से बदमाशों ने करीब 2.52 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। CSP संचालिका को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, स्थानीय महिला खेलांति देवी रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे अपना सीएसपी केंद्र खोलकर पूजा-अर्चना कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और लेन-देन से जुड़े सवालों में उन्हें उलझा दिया। मौका मिलते ही एक युवक ने कैश…