Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उफान पर हिरणी जलप्रपात, खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    July 29, 2026

    Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा रहेगी बंद; जानें नई व्यवस्था

    July 29, 2026

    JPSC-JSSC भर्ती विवाद: छात्रों का सत्याग्रह जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट, आज निकलेगा संविधान मार्च; JLKM ने दिया समर्थन

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उफान पर हिरणी जलप्रपात, खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    • Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा रहेगी बंद; जानें नई व्यवस्था
    • JPSC-JSSC भर्ती विवाद: छात्रों का सत्याग्रह जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट, आज निकलेगा संविधान मार्च; JLKM ने दिया समर्थन
    • NEET UG 2026: 660 अंकों की OMR, रिजल्ट में 116 नंबर! झारखंड हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब
    • झारखंड में अगले दो दिन बारिश का दौर जारी, इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; रांची का तापमान गिरा
    • संत रविदास की 650वीं जयंती पर राष्ट्रीय अभियान का ऐलान, गुरु पूर्णिमा से देशभर में होंगे समरसता के कार्यक्रम: अर्जुन मुंडा
    • श्रावणी मेला 2026: देवघर में VIP-VVIP दर्शन पूरी तरह बंद, श्रद्धालुओं के लिए AI सुरक्षा, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं की तैयारी तेज
    • झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, टाटा मोटर्स के साथ एमओयू; हेमंत सोरेन बोले- खत्म होगी प्राइवेट संस्थानों पर निर्भरता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Palamu News: पलामू में नई शराब दुकानों को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज, हरिहरगंज और बेलवाटिका में प्रदर्शन
    Lead News

    Palamu News: पलामू में नई शराब दुकानों को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज, हरिहरगंज और बेलवाटिका में प्रदर्शन

    LokchetnaBy LokchetnaSeptember 3, 2025No Comments57 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू : जिले में नई शराब दुकानों के संचालन से पहले ही विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। हरिहरगंज प्रखंड के पथरा गांव में ग्रामीणों ने ग्रामसभा आयोजित कर शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि गांव में प्रस्तावित दुकान को तत्काल निरस्त किया जाए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पथरा गांव तीन ओर से बिहार के औरंगाबाद जिले से घिरा हुआ है। पहले से ही शराब की अवैध बिक्री एक गंभीर समस्या है। ऐसे में नई दुकान खुलने से नशाखोरी बढ़ेगी और गांव का सामाजिक वातावरण बिगड़ेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इससे युवाओं और बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा तथा अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

    बेलवाटिका चौक में शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन

    इसी क्रम में, डालटनगंज शहर के बेलवाटिका चौक पर प्रस्तावित कंपोजिट शराब दुकान को लेकर भी विरोध प्रदर्शन हुआ। लाइसेंसधारी द्वारा स्टेशन रोड की जगह बेलवाटिका जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुकान खोलने की तैयारी पर स्थानीय लोगों ने कड़ा एतराज जताया।

    मंगलवार देर रात ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और बुधवार को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले ही प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बेलवाटिका चौक रिहायशी इलाका है, जहां शराब दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। साथ ही असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

    70 नई शराब दुकानों को लाइसेंस

    उत्पाद विभाग के अनुसार, पलामू जिले में कुल 70 नई शराब दुकानों को लाइसेंस दिया गया है। इनमें 7 देसी और 63 कंपोजिट शराब दुकानें शामिल हैं। ई–लॉटरी प्रणाली के माध्यम से जिले भर से 477 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें 28 समूहों में बांटकर अनुज्ञप्ति जारी की गई है।

    विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में इन दुकानों से 112 करोड़ 30 लाख रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। केवल हरिहरगंज क्षेत्र की दो दुकानों से ही 23 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    जनआक्रोश को लेकर प्रशासन पर दबाव

    ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में शराब दुकानों की स्थापना से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होगा। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर नई दुकानों को तुरंत बंद करने की मांग की है।

    Belwatika liquor shop protest Hariharganj liquor shop opposition Jharkhand liquor policy Jharkhand liquor shops Jharkhand News Palamu liquor news Palamu liquor shops protest Palamu local news Palamu News villagers protest liquor shops
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    उफान पर हिरणी जलप्रपात, खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    July 29, 2026

    Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा रहेगी बंद; जानें नई व्यवस्था

    July 29, 2026

    JPSC-JSSC भर्ती विवाद: छात्रों का सत्याग्रह जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट, आज निकलेगा संविधान मार्च; JLKM ने दिया समर्थन

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Jharkhand

    उफान पर हिरणी जलप्रपात, खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    By Lok ChetnaJuly 29, 20260

    चक्रधरपुर/पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब पश्चिमी सिंहभूम जिले के…

    Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा रहेगी बंद; जानें नई व्यवस्था

    July 29, 2026

    JPSC-JSSC भर्ती विवाद: छात्रों का सत्याग्रह जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट, आज निकलेगा संविधान मार्च; JLKM ने दिया समर्थन

    July 29, 2026

    NEET UG 2026: 660 अंकों की OMR, रिजल्ट में 116 नंबर! झारखंड हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    उफान पर हिरणी जलप्रपात, खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    July 29, 2026

    Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा रहेगी बंद; जानें नई व्यवस्था

    July 29, 2026

    JPSC-JSSC भर्ती विवाद: छात्रों का सत्याग्रह जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट, आज निकलेगा संविधान मार्च; JLKM ने दिया समर्थन

    July 29, 2026

    NEET UG 2026: 660 अंकों की OMR, रिजल्ट में 116 नंबर! झारखंड हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब

    July 29, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.