Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Author: Lokchetna
धनबाद : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को झारखंड के धनबाद जिले के निरसा, बोकारो और बेरमो विधानसभा सीटों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए झारखंड की मौजूदा सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या का संरक्षक करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटी, रोटी और माटी की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए ये लोग रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाने में लगे हैं। हमें घुसपैठ नहीं होने देनी है। ये बेटियों के साथ खिलवाड़ करेंगे, आपकी रोटी पर कब्जा करेंगे। यह कतई नहीं होने देना है। इसे भाजपा ही रोकेगी। यूपी के सीएम ने कहा कि झारखंड…
गिरिडीह : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के बाद ही यह तय हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। गिरिडीह में भाजपा के प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही झामुमो-कांग्रेस का राज्य में सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से ऊर्जा का केंद्र रहा है। पूरे…
रांची : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा में 2005 से 2007 के बीच हुई अवैध नियुक्तियों की सीबीआई जांच के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में शिवशंकर शर्मा नामक शख्स की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद 23 सितंबर को सीबीआई जांच का आदेश पारित किया था। हाईकोर्ट के आदेश को झारखंड सरकार और राज्य की विधानसभा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसपर जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने गुरुवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को अतार्किक बताया है।…
रांची: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। इस योजना को लेकर विष्णु साहू नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा इस योजना पर रोक लगाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी को घेरते हुए एक मजबूत बयान जारी किया है। मंईयां सम्मान योजना क्या है? मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को 18 से 50 साल की उम्र के बीच 1000 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान करती…
रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर तंज कसा है। बाबूलाल ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले बड़ी सफाई से जनता को झांसे में लिया। विशेष रूप से टेट पास पारा शिक्षकों से जुड़ी उनकी घोषणाओं को लेकर बाबूलाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। क्या था बाबूलाल का आरोप? बाबूलाल मरांडी ने कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पारा शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करने का वादा किया था। उन्होंने पारा शिक्षकों से कलम की ताकत मांगी थी, लेकिन…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान में तेजी लाते हुए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आज साहिबगंज जिले में दो प्रमुख जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिमंता की इन सभाओं को आगामी चुनाव में बीजेपी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा का आज का कार्यक्रम उधवा मैदान, साहिबगंज: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपनी पहली जनसभा आज दोपहर 12:00 बजे साहिबगंज जिले के उधवा मैदान में आयोजित करेंगे। इस सभा में वे जनता को राज्य में पार्टी की विकास योजनाओं…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 14 नवंबर, को झारखंड के विभिन्न स्थानों पर तीन प्रमुख जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा भाजपा के जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने तथा पार्टी के समर्थन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ का विस्तृत कार्यक्रम निरसा (धनबाद जिला): योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा आज सुबह 11:30 बजे धनबाद जिले के निरसा स्थित नयाडांगा काली मंदिर मैदान में आयोजित होगी। इस सभा में वे स्थानीय जनता को संबोधित कर पार्टी के लिए समर्थन…
गिरिडीह, डुमरी और गांडेय में होंगे चुनावी जनसभा रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 14 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और राज्य के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों – गिरिडीह, डुमरी और गांडेय में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जनसभाओं का उद्देश्य आगामी चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से अपील करना है। डुमरी में यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा डुमरी विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और पार्टी का लक्ष्य…
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 43 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार कुल 64.86 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यह शाम पांच बजे तक का प्रारंभिक आंकड़ा है। फाइनल आंकड़े में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। खास बात यह रही कि दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में बंपर वोटिंग हुई। प्रायः सभी क्षेत्रों में महिला और युवा वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले की सीटों पर सबसे अधिक 72.19 फीसदी मतदान…
देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले की सारठ विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार झारखंड की जनता नया इतिहास रचने को तैयार है। जनसभाओं में जिस तरह का जनसैलाब उमड़ रहा है, उसे मैं झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की गारंटी मान रहा हूं। 23 नवंबर के बाद मैं फिर से झारखंड आऊंगा और नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले चरण के तहत आज हो रहे मतदान में भी रोटी-बेटी और माटी बचाने का संकल्प हर…