Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
- चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश
- मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट
- वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत
- गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
- झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें
- झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार
- रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, गंदगी और दवा की कमी पर जताई नाराजगी
Author: Lokchetna
जेपीएससी घोटाले का खुलासा: 70 आरोपियों पर शिकंजा रांची: झारखंड में द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। 12 साल की गहन जांच के बाद सीबीआई ने तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि सिविल सेवा परीक्षा में कई गड़बड़ियां की गईं। 12 अभ्यर्थियों के नंबर जानबूझकर बढ़ाए गए, और उत्तर पुस्तिकाओं में कांट-छांट के प्रमाण मिले। फॉरेंसिक जांच में इंटरव्यू अंकों में भी हेरफेर की पुष्टि हुई। 32 से 70 आरोपी: कैसे बढ़ी संख्या? सीबीआई ने इस घोटाले की प्राथमिकी 7 जुलाई…
अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की दृढ़ता की सराहना नई दिल्ली: दिल्ली स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में हेमंत सोरेन और केजरीवाल ने झारखंड के हालिया चुनावों के बाद के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए कहा, “जेल में डाले जाने के बावजूद हेमंत ने मजबूती से चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।” उन्होंने हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के उनके आवास पर आने पर आभार प्रकट करते हुए कहा, “28 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हम अवश्य…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य का निरीक्षण रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत झारखंड में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) की टीम झारखंड पहुंची। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक डॉ. इंद्रानिल दास और अवर सचिव मलय कुमार कर रहे हैं। यह टीम राज्य के साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम जिलों में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जांच करेगी। नामकुम में हुआ परिचयात्मक सत्र टीम के फील्ड विजिट से पहले नामकुम स्थित RCH सभागार में एक परिचयात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अनिमा…
28 नवंबर को झारखंड का शपथ ग्रहण समारोह नई दिल्ली: झारखंड में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने वाला है। यह कार्यक्रम राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। अबुआ सरकार के इस समारोह में इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पीएम मोदी को दिया न्योता कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ 26 नवंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया। हेमंत…
संविधान दिवस का महत्व और हेमंत सोरेन का संदेश रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविधान दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में संविधान को हमारे जीवन का आधार बताते हुए कहा कि यह न केवल हमारा शासन विधान है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान और मान का प्रतीक भी है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “संविधान हमारा आधार है, संविधान हमारा विधान है, संविधान हमारा मान और स्वाभिमान है।” संविधान निर्माताओं को किया नमन उन्होंने संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले महान नेताओं,…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मिली हार के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। 3 दिसंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हार के कारणों पर गहन चर्चा की जाएगी। दिल्ली बैठक का एजेंडा 30 नवंबर को रांची में प्रदेश स्तरीय बैठक दिल्ली बैठक से पहले 30 नवंबर को रांची में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। हार के संभावित कारणों पर चर्चा झारखंड चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 81 सीटों में से भाजपा केवल…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से निराश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय नेतृत्व को अपना संदेश भेजा है। चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन इस बार के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए बेहद निराशाजनक रहे। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में भाजपा केवल 21 सीटों पर सिमट गई। यह पिछली बार के प्रदर्शन (25 सीटें) से भी कम है। एनडीए गठबंधन मिलकर सिर्फ 24 सीटों पर जीत हासिल कर पाया।…
रांची: बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद-बिक्री घोटाले में आरोपी मो सद्दाम हुसैन की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने ईडी को चार सप्ताह का समय देते हुए कहा कि वह इस मामले में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करें। अगली सुनवाई 3 जनवरी 2025 को होगी। पीएमएलए कोर्ट ने खारिज की थी जमानत अर्जी इससे पहले पीएमएलए (प्रवर्तन धन शोधन अधिनियम) कोर्ट ने सद्दाम हुसैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने…
रांची: साहिबगंज जिले के मोहम्मदपुर में विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने के कारण ईमाम मिर्जा की पिटाई का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए साहिबगंज के डीसी से कड़ी कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि “आंखों को बंद करने से खतरा नहीं जाएगा, जो देखा नहीं जाएगा, उसे देखना होगा”। आरोप: वोट के आधार पर प्रताड़ना बाबूलाल मरांडी के मुताबिक, झारखंड अब लव जिहाद, लैंड जिहाद और पत्थरबाजी के बाद गुंडागर्दी के शिकंजे में है। उन्होंने कहा कि “पत्थर चलाए जा रहे हैं, लाठी मारी जा रही…
सरायकेला: सोमवार को राजनगर थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक हाइवा नदी में गिर गया। यह घटना झींकपानी से आ रहे हाइवा के पखनाडीह पुल के पास हुई। हाइवा अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे पानी में गिर गया। चालक ने अपनी जान बचाई चालक, जो गढ़वा का निवासी बताया जा रहा है, घटना के समय गेट का शीशा तोड़कर पानी से बाहर निकलने में सफल रहा। चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी जान बच गई। चालक ने बताया कि वह अचानक नींद में था और जैसे ही पुल की रेलिंग…