Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Author: Lokchetna
रांची : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर तुष्टिकरण तथा सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया, हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और तेलंगाना के पूर्व वित्त मंत्री एटला राजेंद्र ने कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी का रुख पत्रकारों के समक्ष रखा और कांग्रेस की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक नाकामियों का जिक्र किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को झारखण्ड के लोगों की रोटी, बेटी और माटी की चिंता है जबकि कांग्रेस और…
झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक बड़ा मोड़ तब आया जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिट्टीपाड़ा से विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हिरणपुर (लिट्टीपाड़ा) में आयोजित विजय संकल्प सभा में दिनेश मरांडी ने भाजपा का हाथ थामा। इस अवसर पर चौहान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे एनडीए सरकार के गठन में मजबूती मिलेगी और भाजपा की शक्ति में इजाफा होगा। शिवराज सिंह चौहान ने जताई खुशी शिवराज सिंह चौहान ने सभा में उपस्थित जनसमूह को…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से 66 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में जंगलों-पहाड़ियों से घिरा एक गांव है- उलिहातू। आज से ठीक 150 साल पहले इसी गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने ऐसी क्रांति का बिगुल फूंका था, जिसमें झारखंड के एक बड़े इलाके ने अंग्रेजी राज के खात्मे और ‘अबुआ राइज’ यानी अपना शासन का एलान कर दिया था। इन्हीं बिरसा मुंडा की जयंती पर आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। उनकी 150वीं जयंती पर आज से जनजातीय गौरव वर्ष की भी शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 15 नवंबर 2025 को होगा। 15 नवंबर…
गोड्डा : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन जातीय जनगणना हो गई, उसी दिन से देश का चेहरा बदल जाएगा। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों को उनकी असली ताकत का पता चलेगा और इसके बाद एक नई राजनीति की शुरुआत हो जाएगी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा भले ही जातीय जनगणना की मांग नकार दे, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकसभा में इसका प्रस्ताव पास करेगी। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों की सही संख्या सामने…
रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर झारखंडवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का महत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उन्होंने उलगुलान का बिगुल फूंककर जन चेतना जागृत की। मातृभूमि और आदिवासी समाज की अस्मिता की…
झारखंड-बिहार सीमा पर वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता रांची: बुधवाडीह (सरौन) चेकपोस्ट पर गुरुवार को झारखंड-बिहार सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान एसएसटी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि रुपये कार की स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे गए थे। इस मामले में कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में भारी…
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में मतदान में तीन फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के मुख्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को रांची के ‘निर्वाचन सदन’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सीटों पर मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा है। इंड ऑफ पोल डेटा’ में इसमें मामूली बढ़ोतरी संभावित है। पोस्टल बैलेट का पूरा डेटा आने के बाद मतदान प्रतिशत में आंशिक वृद्धि होगी। सबसे ज्यादा 79.11 प्रतिशत मतदान कोल्हान प्रमंडल की खरसावां सीट…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका राज्य के सिमडेगा जिला निवासी विष्णु साहू की ओर से दाखिल की गई थी, जिसपर गुरुवार को चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलीलों को गैरवाजिब करार दिया। यह याचिका अगस्त महीने में ही दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि झारखंड में एक-दो महीने में चुनाव होना है और यह योजना मतदाताओं को…
रांची : केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बगोदर विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पूरे प्रदेश को लूटकर तबाह कर दिया है। जनता ने भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। शिवराज सिंह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पहले चरण में दो तिहाई सीटें जीत रही है और झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। झारखंड में जेएमएम के कुशासन का अंत होगा और भाजपा के सुशासन का…
रांची : झारखंड में घुसपैठियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। मीर ने बेरमो विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस बार हमारी सरकार बनते ही एक दिसंबर से सभी लोगों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सिलेंडर देने में ना हिंदू देखा जाएगा, ना मुसलमान और ना घुसपैठिया देखा जाएगा।‘ उन्होंने कहा कि बीजेपी का नारा है- बंटोगे तो कटोगे, जबकि हमारा नारा है- लोगों को जोड़ना है। कांग्रेस…