Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

    June 26, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नींबू विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    June 26, 2026

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नींबू विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश
    • सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते
    • जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर
    • ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
    • झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा
    • पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर नहीं लगेगी रोक, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका खारिज की
    Jharkhand

    झारखंड में ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर नहीं लगेगी रोक, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका खारिज की

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 14, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका राज्य के सिमडेगा जिला निवासी विष्णु साहू की ओर से दाखिल की गई थी, जिसपर गुरुवार को चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलीलों को गैरवाजिब करार दिया।

    यह याचिका अगस्त महीने में ही दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि झारखंड में एक-दो महीने में चुनाव होना है और यह योजना मतदाताओं को प्रलोभन देकर प्रभावित करने की मंशा से लागू की गई है। याचिका में यह भी कहा गया था कि सरकार जनता के टैक्स के पैसे से चलती है। राजस्व का उपयोग उन योजनाओं में किया जाना चाहिए जिसका लाभ सार्वजनिक तौर पर लोगों को मिले। सीधे अकाउंट में राशि डालना उचित नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने दलीलें पेश की, जबकि राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की।

    याचिका खारिज होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘राज्य की मंईयां जीत गई तानाशाह हार गया – पर लड़ाई जारी है। मंईयां के ख़िलाफ़ अब ये सुप्रीम कोर्ट जाएंगे – पर मैं आपका भाई, आपका बेटा वहां भी इन्हें हराएगा जय मंईयां, जय जय झारखंड।’

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने भी हाईकोर्ट के फैसले को राज्य की ‘मंईयां’ (बहनों) की जीत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज झारखंड की सभी मंईयां की शानदार जीत हुई है। मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ पीआईएल करने वालों के मुंह पर आज करारा तमाचा लगा है। दिसंबर से अब आपके खाते में 2500 रुपए जाएगा।’

    बता दें कि झारखंड की सरकार ने अगस्त महीने से ‘मंईयां सम्मान योजना’ शुरू की है, जिसके तहत 18 से 50 साल की उम्र वाली 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए हर महीने एक हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। चुनाव की घोषणा के ठीक पहले कैबिनेट की मीटिंग में इस राशि को दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने के निर्णय को स्वीकृति दी गई थी।

    Hemant Soren Jharkhand High Court Jharkhand Latest News Jharkhand News Mukhyamantri Maiya Samman yojna Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

    June 26, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नींबू विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    June 26, 2026

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Godda

    गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

    By Lok ChetnaJune 26, 2026122

    गोड्डा: जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा अमरपुर पंचायत के मुरूडेडे गांव में 35…

    हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नींबू विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    June 26, 2026

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

    June 26, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नींबू विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    June 26, 2026

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.