Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Dhanbad News: धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित
- रांची में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Author: Lokchetna
रांची : झारखंड इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं और गिरते पारे ने ठंड का असर और तेज कर दिया है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी जोखिम भरा माना जा रहा है। मैक्लुस्कीगंज में रिकॉर्ड तोड़…
बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को चुप्पी तोड़ी। विदेश दौरे से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है। तेजस्वी यादव ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जनतंत्र को धनतंत्र और मशीनतंत्र में बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव छल-कपट और साजिश के जरिए जीता गया। उन्होंने कहा कि नई सरकार कैसे बनी, यह बिहार की जनता और पूरा…
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। चिराग पासवान रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लोजपा (रा) के सांसद राजेश वर्मा इस समय पश्चिम बंगाल में कैंप कर रहे हैं और वहां के राजनीतिक हालात का आकलन किया जा रहा है। एनडीए की बैठक के बाद यह तय होगा कि पार्टी बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।…
Ranchi : डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय पहचान बनाई है। राज्य की नागरिक-केंद्रित पहल आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को प्रतिष्ठित SKOCH Award 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान Ayushman Bharat Digital Mission के तहत झारखंड स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के लिए दिया गया। कार्यक्रम दिल्ली स्थित इंडिया हेरिटेज सेंटर में आयोजित हुआ, जहां आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मिशन डायरेक्टर सह अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। समारोह में एबीडीएम के संयुक्त…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पिता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए केवल एक महान नेता की जयंती नहीं, बल्कि उस पिता की स्मृति है, जिन्होंने उन्हें जीवन जीने का सही मार्ग सिखाया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनके पिता ने उन्हें संघर्ष करना, अन्याय के सामने कभी न झुकना और सच्चाई व मूल्यों पर अडिग रहना सिखाया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन में जंगल, जमीन और…
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार को रांची में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनसे आत्मीय भेंट की और शुभकामनाएं दीं। शशांक राज ने बाबूलाल मरांडी को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान शशांक राज ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का संघर्षशील और सशक्त नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मार्गदर्शन राष्ट्र और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने…
जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को असंगठित क्षेत्र के 150 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बारात भवन परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। विशिष्ट अतिथियों में यूनियन लीडर राकेश्वर पांडेय, टुन्नू चौधरी, चंदेश्वर खां, सुबोध श्रीवास्तव, अमित सिंह, आरके सिंह, रामनारायण शर्मा और शिवशंकर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता अमित शर्मा थे। सभा को…
Ranchi: रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है और तापमान में किसी तरह की नरमी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, ठंड का यह दौर अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। झारखंड में कड़ाके की ठंड, खूंटी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री झारखंड के खूंटी जिले में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ स्थिति पैदा कर दी है। यहां न्यूनतम तापमान…
Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से मनरेगा बचाओ संग्राम की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत राज्यभर में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को Indian National Congress के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने संबोधित किया। वहीं, लोहरदगा में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, गुमला में कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, गोड्डा में श्यामल किशोर सिंह और देवघर में संजय मुन्नम ने प्रेस…
Ranchi: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड Jharkhand State Pollution Control Board (JSPCB) ने “नमामि गंगे” कार्यक्रम के तहत प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संविदा आधारित बहाली का नोटिस जारी किया है। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और परियोजना अवधि तक ही सीमित रहेगी। इस बहाली के अंतर्गत माइक्रोबायोलॉजिकल एवं फिजिको-केमिकल एनालिसिस, फील्डवर्क और डेटा मैनेजमेंट से जुड़े कुल 44 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख पद इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से लेकर बीएससी, एमएससी (NET/GATE योग्य) तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹24,000 से ₹37,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त…